आलू टिक्की चाट बिना तले बनाये ( ALOO TIKKI CHAAT WITHOUT FRYING )
बिना तले बनाये आलू टिक्की चाट
चाट बनाने की सामग्री
सामग्री टिक्की के लिए -
2 उबले आलू
एक टुकड़ा अदरक
1 हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच कोर्नफ्लॉर
टिक्की बनाने की विधि - 👇
😋 आलू छील कर मैश कर लेंगे।
😋 अदरक और हरी मिर्च को कूट लेंगे और आलू में मिलाएंगे।
😋 नमक और कोर्नफ्लॉर भी आलू में मिलाएंगे।
😋 सामग्री को अच्छे से मिला कर गोल गोल 12 गोली बना लेंगे।
😋 अप्पे पैन गर्म करके सभी कटोरी में 2 बूँद तेल डालेंगे और आलू की टिक्की को रख कर ढक देंगे।आंच धीमी कर देंगे। दो मिनट के बाद सभी टिक्की को पलट देंगे और फिर से दो बूँद तेल डालेंगे सभी टिक्की पर। इसी तरीके से उलट पलट कर आलू टिक्की को क्रिस्पी होने तक सेकेंगे।सिके हुए टिक्की को प्लेट में निकल लेंगे।
सामग्री हरी चटनी के लिए -
1 कप हरी धनिया पत्ती
3 हरी मिर्च
एक टुकड़ा अदरक
9 -10 लहसुन की कलियाँ
2 चम्मच बूँदी
नमक स्वादानुसार
1 नींबू का रस
हरी चटनी बनाने की विधि - 👇
😋 मिक्सी जार में धनिया पत्ती धोकर और काट कर डालेंगे।
😋 अदरक को साफ़ करके छोटे टुकड़ों में काट कर मिक्सी में डालेंगे।
😋 लहसुन छील कर मिक्सी में डालेंगे।
😋 हरी मिर्च साफ़ करके छोटे टुकड़ों में काट कर मिक्सी में डालेंगे।
😋 बूँदी भी मिक्सी में डालेंगे।
😋 नमक और निम्बू का रस भी जार में डालेंगे। 1/4 कप पानी डाल कर मिक्सी चलाएंगे। जब सभी सामग्री एकसार पीस जाये तब चटनी एक बाउल में निकाल लेंगे।
सामग्री मीठी चटनी के लिए -
1/2 कप खटाई पाउडर
1/2 कप गुड़
1/4 चम्मच काला नमक
सादा नमक
2 चम्मच चीनी
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
मीठी चटनी बनाने की विधि - 👇
😋 एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में खटाई पाउडर डालेंगे।
😋 बाउल में काला नमक और सादा नमक मिलाएंगे।
😋 लाल मिर्च पाउडर बाउल में डालेंगे।
😋 गुड़ और चीनी भी बाउल में डालेंगे।
😋 1 कप पानी मिलाएंगे सभी सामग्री के साथ और माइक्रोवेव में चलाएंगे 10 मिनट के लिए। बाउल को ढक कर चलाएंगे। तैयार है झटपट बनने वाली मीठी चटनी।
सामग्री मटर के लिए -
1 कटोरी मटर
हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/2 चम्मच खटाई पाउडर
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चुटकी हींग
धनिया पत्ती
मटर बनाने की विधि - 👇
😋 मटर को धोकर साफ़ कर लेंगे और डेढ़ गिलास पानी के साथ ढक कर रात भर के लिए रख देंगे। 😋 कूकर में मटर पानी के साथ डालेंगे। नमक, हल्दी पाउडर और हींग डाल कर कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे और गैस पर रख देंगे पकने के लिए। 3 सिटी के बाद गैस बंद कर देंगे। कूकर का ढक्कन ठंडा होने पर खोलेंगे।
😋 ठंडा हो जाने के बाद कूकर खोलेंगे और मटर में नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, खटाई पाउडर, भुना जीरा पाउडर मिलाएंगे।
😋 बारीक कटे धनिया पत्ती डालेंगे मटर में। मटर भी तैयार है।
सामग्री आलू टिक्की चाट बनाने के लिए -
2 आलू टिक्की / प्लेट
मीठी दही मथी हुई
हरी चटनी
मीठी चटनी
बारीक वाली सेव
बूंदी
भुना जीरा पाउडर
नमक
आलू टिक्की चाट बनाने की विधि - 👇
😋 प्लेट में आलू टिक्की रखेंगे और हलके हाथों से दबा देंगे।
😋 टिक्की के ऊपर मटर डालेंगे।
😋 फेंटी हुई मीठी दही डालेंगे।
😋 भुना जीरा पाउडर और हल्का सा नमक डालेंगे।
😋 हरी चटनी डालेंगे।
😋 बारीक सेव डालेंगे।
😋 मीठी चटनी डालेंगे।
😋 सबसे ऊपर बूंदी से डेकोरेट करेंगे।
😋 लीजिये तैयार है चटपटी स्वादिष्ट आलू टिक्की चाट बिना तले हुए। टिक्की डीप फ्राई नहीं है इसलिए नुकसानदेह नहीं है।
#टिक्की #आलू #अप्पे #चटनी #सेव #बूंदी #इमली #मीठी #दही #स्वादिष्ट #सेहतमंद
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about aloo tikki chat without frying. readers will like this recipe. recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers.




IT IS NOT ONLY DELIGHTFUL TO THE TASTEBUDS BUT HEALTHY TOO. I NEED TO EXPRESS MY APPRECIATION FOR THE TERRIFIC JOB YOU DID AND PRESENTED HERE. FANTASTIC.
ReplyDeleteThanku
DeleteLoved your diet chaat. 👍👍
ReplyDeleteGoing to prepare tomorrow.
Will let you know 😊
Thanku
DeleteIt's the perfect gossip blog. And I am very thankful to say that it's wonderful. Thanks for sharing..
ReplyDeleteBest Paan Franchise In India
Best Paan Provider
Flavour Paan
Paan Cafe
Karva Chauth Suhag Thali
Thanku
DeleteThanku
ReplyDelete