पनीर शिमला मिर्च की स्वादिष्ट सब्जी ( PANEER CAPSICUM )
पनीर शिमला मिर्च की सब्जी
सामग्री
सामग्री -
250 ग्राम पनीर
2 शिमला मिर्च
2 टमाटर
2 प्याज़
1 हरी मिर्च
एक टुकड़ा अदरक
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच गरम मसाला
हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच चाट मसाला
1/2 चम्मच कॉर्न फ्लॉर
2 चम्मच घी
🧀 अदरक और हरी मिर्च को बारीक कूट लेंगे।
🧀 पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लेंगे।
🧀 शिमला मिर्च को भी चौकोर टुकड़ों में काट लेंगे।
🧀 प्याज़ को भी चौकोर टुकड़ों में काट लेंगे।
🧀 टमाटर को बड़े टुकड़ों में काट लेंगे।
🧀 पैन में 1/2 चम्मच घी डालेंगे और गर्म होने पर पनीर के टुकड़ों को डालेंगे।
🧀 2 मिनट के बाद कॉर्न फ्लॉर और चाट मसाला पैन में डालेंगे और पनीर के साथ मिलाएंगे।
🧀 2 मिनट के बाद पनीर एक प्लेट में निकाल लेंगे।
🧀 अब पैन में बचे हुए घी को डालेंगे और प्याज़ के टुकड़ों को डालेंगे।
🧀 प्याज़ हल्का गुलाबी हो जाये तब शिमला मिर्च के टुकड़ों को डालेंगे।
🧀 2 -3 मिनट शिमला मिर्च भून जाये तब टमाटर के टुकड़ों को डालेंगे।
🧀 नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, कुटा हुआ अदरक और हरी मिर्च को एक चम्मच पानी में मिलाकर सब्जी में मिला देंगे।
🧀 भुने पनीर के टुकड़ों को भी सब्जी में डाल कर मिला देंगे और सब्जी को ढँक देंगे। आंच धीमी रखेंगे।
🧀 3 - 4 मिनट के बाद देखेंगे की सब्जी नरम हो गयी हो तो गैस बंद कर देंगे और पनीर शिमला मिर्च की सब्जी को एक सर्विस बाउल में निकाल कर जीरा राइस के साथ सर्व करेंगे।
🧀 पनीर शिमला मिर्च की सब्जी इस तरीके से बनाने से बहुत स्वादिष्ट लगती है खाने में।
नोट -
इस सब्जी को घी में बनाने से ही स्वादिष्ट बनती है लेकिन आप चाहें तो कोई भी आयल में बना सकते हैं।
सब्जी तैयार होने ज्यादा सूखी लगे तब थोड़ा सा गर्म पानी मिला कर सब्जी को दो मिनट के लिए और पका लेंगे।
#paneer #capsicum #pyaz #tamatar #masala #yummy #cooking #recipe
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about paneer shimla mirch ki swadisht sabji. readers will like all recipes posted by yehihaijindagi. this recipe will be appreciated by readers.
Delicious and tasty recipe.
ReplyDeleteThanku 🙏
DeleteM Thakur
ReplyDeleteWE ARE BEYOND BLESSED BY YOU. YOU ARE SUCH A CHAMP COOK. WE APPRECIATE YOU SO MUCH.
ReplyDelete