जैम ब्रैड रोल ( JAM BREAD ROLL )
JAM BREAD ROLL
सामग्री -
4 ब्रेड स्लाइस
मिक्स्ड फ्रूट जैम
कंडेंस्ड मिल्क
1/2 कप दूध
मलमल का कपडा
चकला और बेलन
🍞 मलमल के कपडे को पानी से गीला करके अच्छे से निचोड़ देंगे।
🍞 सभी ब्रेड स्लाइस के किनारों को काट कर अलग कर देंगे।
🍞 अब दो ब्रेड स्लाइस को चकले पर अगल बगल रखेंगे। पहले ब्रेड स्लाइस के अंतिम छोड़ पर थोड़ा सा दूध लगाकर दूसरे ब्रेड स्लाइस के पहले छोड़ को इसपर रख कर बेलन से दबा देंगे। एक लम्बा ब्रेड का पट्टी बन जायेगा।
👇
🍞 अब गीले मलमल के कपडे को दोनों ब्रेड स्लाइस की पट्टी पर फैला कर बेलन से बेलेंगे।
👇
🍞 अब इस ब्रेड की पट्टी पर आधे में कंडेंस्ड मिल्क और बाकी के आधे में मिक्स्ड फ्रूट जैम लगाएंगे।
👇
CONDENSED MILK & JAM
🍞 अब उँगलियों को दूध से गीला करके ब्रेड की पट्टी को रोल करेंगे धीरे धीरे जिससे ब्रेड टूटे नहीं।
👇
ROLL
🍞 रोल को फ्रीज में आधे घंटे के लिए रखेंगे जिससे सेट हो जाये रोल।
🍞 फ्रीज से निकाल कर तेज धार के चाकू से गोलाई में काट लेंगे।
🍞 लीजिये बिना ज्यादा मेहनत के झटपट तैयार हो गया जैम ब्रैड रोल।
🍞 ये खाने में बहुत स्वादिष्ट तो होता ही है और सेहतमंद भी होता है।
#bread #jam #roll #yummy #tasty #healthy #easy recipe #condensed milk #snacks
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about jam bread roll. this recipe will be appreciated by readers.

SUPERB
ReplyDeleteIMAGINATION IS MORE IMPORTANT THAN KNOWLEDGE.
YOU SERVE CREATIVE IDEAS 💡.
Thanku
DeleteYOUR CULINARY SKILL MESMIRISES ME. THIS IS EYE OPENING AND DELICIOUS.
ReplyDeleteThanku
DeleteYummy recipe 😋
ReplyDeleteThanku
Delete