हरा चना आलू घुघनी ( HARA CHANA AALOO GHUGHANI )
हरा चना आलू
सामग्री -
250 ग्राम हरा चना
1 आलू
2 हरी मिर्च
9 लहसुन की कली
एक टुकड़ा अदरक
1/2 नींबू का रस
1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच जीरा
एक चुटकी हींग
हल्दी पाउडर
सरसों तेल
नमक स्वादानुसार
🍃 हरा चना को धोकर सूती कपड़े पर फैला देंगे सूखने के लिए।
🍃 अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कूट लेंगे।
🍃 आलू को छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
🍃 अब एक कड़ाही को गैस पर गर्म होने के लिए रखेंगे। गर्म होने पर कड़ाही में तेल डालेंगे।
🍃 तेल गर्म होने पर जीरा डालेंगे। जीरा पट पटाने लगे तब कुटे हुए अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालेंगे कड़ाही में। धीमी आंच पर थोड़ी देर भूनेंगे।
🍃 आलू के टुकड़ों को कड़ाही में डालकर आंच थोड़ा तेज कर देंगे और सुनहरा होने तक भूनेंगे।
🍃 हरा चना कड़ाही में डाल कर क्रिस्पी होने तक भूनेंगे।
🍃 नमक, हींग और हल्दी पाउडर डाल कर अच्छे से मिला देंगे।
🍃 थोड़ी देर ढक कर पकाएंगे जिससे आलू गल जाये।
🍃 जब आलू गल जाये तब काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस दाल कर मिलाएंगे और गैस बंद कर देंगे।
🍃 लीजिये चटपटी हरे चने आलू की घुघनी तैयार है सर्व करने के लिए।
🍃 इसे आप गर्मागर्म चाय के साथ खाएं बहुत स्वादिष्ट लगता है।
#chana #aloo #snacks #yummy #teatime #easy snacks
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about hara chana aloo ghughani. readers will like this recipe. all recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers.
This is very tasty and healthy. I like this. Madhuri thakur.
ReplyDeleteGreat 👍. BRILLIANT AND EXCELLENT IDEA.
ReplyDeleteYOU DELIVER EXCEPTIONAL VARIETY. I APPRECIATE THE TIME AND EFFORT YOU GAVE IN PUTTING UP THIS MASTERFUL RECIPE.
ReplyDelete