ग्रेपस मोहितो ( GRAPES MOJITO )

 


GRAPES MOJITO



BLACK SALT ON GLASS TOP EDGE 




GRAPES, MINT, LEMON, BLACK SALT  

सामग्री -
1/2 कप अंगूर 
1/4 कप पुदीना के पत्ते 
2 नींबू का रस 
1/4 चम्मच काला नमक 
1 बोतल स्प्राइट ( SPRITE )

🍡 सबसे पहले अंगूर को अच्छे से धोकर दो टुकड़ों में काट लेंगे। फ्रीज में 2 घंटे के लिए रख देंगे जिससे अच्छे से ठंढा हो जाये। 
🍡 पुदीने के पत्तों को धोकर अच्छे से साफ़ कर लेंगे।  
🍡 नींबू को गोल गोल काट लेंगे। 
🍡 एक प्लेट में काला नमक डाल कर चम्मच की सहायता से फैला देंगे। 
🍡 दो गिलास लेंगे और किनारों पर नींबू के टुकड़े को गोलाई में घुमाएंगे और गिलास उल्टा करके काला नमक के प्लेट पर घुमाएंगे जिससे काला नमक गिलास के किनारों पर चिपक जाये। 
🍡 गिलास को फ्रीज में 10 मिनट के लिए रखेंगे जिससे नमक गिलास पर अच्छे से चिपक जाये। 
🍡 एक खलबट्टे में 9 -10 अंगूर डालेंगे, नींबू के टुकड़े डालेंगे, पुदीने के पत्ते डालेंगे और थोड़ा सा कला नमक डालेंगे। सबको हलके हाथों से कूट लेंगे। बहुत ज्यादा नहीं कूटेंगे नहीं तो नींबू के छिलकों का कड़वापन आ जायेगा।  
🍡 दोनों गिलास में कुटी हुई सामग्री को आधा आधा डालेंगे और SPRITE से गिलास भर देंगे।
🍡 गिलास के किनारे पर नींबू के टुकड़े को काट कर लगा दीजिये। 
🍡 लीजिये अंगूर का मजेदार पेय ( GRAPES MOJITO ) तैयार है सर्व करने के लिए। 
🍡 इसे पीने से गर्मी में ताजगी का अनुभव होता है। 

नोट -
1 - आप चाहें तो बर्फ भी डाल सकते हैं। 
2 - SPRITE इस्तेमाल करना नहीं पसंद हो तो कूटते समय चीनी भी एक चम्मच डाल दें और गिलास को SODA से भर दें।
3 - खलबट्टे में पुदीना के पत्ते, अंगूर के साथ नींबू को बहुत नहीं कूटेंगे नहीं तो कड़वापन आ जायेगा। 
 
#mojito #grapes #sprite #soda #chilled #drink 

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about grapes mojito. readers will like this recipe. recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers.








Comments

  1. THIS IS GREAT 👍 AND HIGHLY ADDICTIVE.
    👅.

    ReplyDelete
  2. HAS ANYONE TOLD YOU THAT YOU ARE GREAT AT WHAT YOU DO ? WELL, YOU ARE, AND ITS APPRECIATED. ALL HAPPINESS DEPENDS ON A LIP SMACKING GLASS OF TASTY DRINK.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में