दोस्ती रोटी ( DOSTI ROTI )

 

दोस्ती रोटी 


दोस्ती रोटी बनाने का तरीका 


दोस्ती रोटी सेकने का तरीका 



सामग्री -

2 कप गेहूँ का आटा ( 300 ग्राम )

1/2 कप गेहूँ का आटा परथन के लिए ( 75 ग्राम )

पानी आवश्यकतानुसार 

घी 

😇  एक परत में आटा के साथ थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूथेंगे। आटे को हथेली की मदद से गूथेंगे जब तक नरम और चिकना न हो जाये। नरम आटे की रोटी नरम बनेगी। 

😇  4 -5 मिनट तक पानी का छींटा मारते हुए गुथने पर आटा नरम रोटी बनाने के लिए तैयार हो जायेगा।   

😇  गुँथे आटे को ढक कर 20 मिनट के लिए रख देंगे। 

😇  20 मिनट के बाद आटे की लोई काट लेंगे मनचाहे साइज की। 

😇  एक लोई लेकर उसपर घी लगायेंगे और थोड़ा सा परथन छिड़केंगे। अब दूसरी लोई को पहली के ऊपर रखेंगे। दोनों को एक साथ बेल लेंगे और गर्म तवे पर डालने के बाद आंच मध्यम कर देंगे। 

😇  जब ऊपरी परत का रंग बदलने लगे तब रोटी पलट देंगे।   

😇  अब एक साफ़ कपडे की मदद से रोटी को हल्के हाथों से दबा कर तवे पर ही अच्छे से सेंक लेंगे। 

😇  चिमटे की मदद से दोनों परत को अलग करके एक कैसेरोल में नैपकिन में लपेट कर रखेंगे।   

😇  लीजिये दोस्ती रोटी तैयार है। इसे मनचाही सब्जी के साथ सर्व करें। 

😇  दोस्ती रोटी बहुत नरम बनती है, इसे 3 -4 घंटे बाद भी खाने पर नरम ही रहता है। इसका स्वाद रुमाली रोटी से मिलता हुआ होता है। 

नोट - 

दोनों लोई को सटाकर बेलन की मदद से किनारे से बेलते हुए एकसार बेलें। 

दोस्ती रोटी बेलते समय ज्यादा परथन का इस्तेमाल न करें नहीं तो रोटी नरम नहीं बनेगी। 

#दोस्ती रोटी #नरम #आटा #स्वादिष्ट 

yehihaijindagi.blogspot.com 

yehihaijindagi writes about dosti roti. readers will like this recipe.


Comments

  1. GREAT 👍.
    THE WORLD IS BUT A CANVAS TO VAST IMAGINATION.
    YOU HAVE SHARED A NOVEL IDEA.

    ReplyDelete
  2. MUST SAY THAT I AM IMPRESSED WITH YOUR CULINARY SKILLS. DELECTABLE ROTIES.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में