बिहारी स्टाइल भरवाँ करेला - दो सामग्री से ( STUFFED BITTER GOURD )

 

बिहारी स्टाइल भरवां करेला 


करेला काटने का तरीका ( picture -1 )



सरसों और कच्चा आम ( picture -2 )



करेले में भरा मसाला ( picture -3 )

सामग्री -
6 करेला 
2 बड़ा चम्मच सरसों पीली 
1 कच्चा आम 
सरसों तेल 
नमक स्वादानुसार

⾟  करेले को धोकर अच्छे से साफ़ कर लेंगे। गोलाई में बीच से काट देंगे सभी करेले को।अब आधे कटे करेले को बीच से आधा करेंगे आधी दूरी तक। ( picture -1 ) काट कर अलग नहीं करेंगे।  
⾟  कूकर में एक गिलास पानी डालकर सभी कटे करेले को डाल कर गैस पर रखेंगे। एक सीटी के बाद गैस बंद कर देंगे। 
⾟  सरसों को और कच्चे आम को बारीक पीस लेंगे। पेस्ट में नमक और हल्दी मिलाएंगे। 
⾟  कूकर से करेले को निकाल कर सभी करेले के कटे भाग में सरसों का मसाला लगाएंगे उँगलियों से। ( picture -3 )
⾟  अब कड़ाही में एक चम्मच तेल डालेंगे और मसाला लगे हुए सभी करेले को डाल कर भूनेंगे जबतक बाहरी पर्त अच्छे से भून न जाये। 
⾟  भुने करेले को एक प्लेट में निकाल लेंगे सावधानी से, नहीं तो करेला बिखर जायेगा टूट कर। 
⾟  अब कड़ाही में दो चम्मच तेल डालेंगे और सरसों का मसाला डाल कर भूनेंगे।थोड़ा सा नमक डालेंगे मसाले में, पहले नमक डाला जा चूका है इसलिए थोड़ा ही डालेंगे। मसाला बहुत लाल नहीं होना चाहिए नहीं तो सरसों कड़वा हो जायेगा। 
⾟  भुनने के बाद थोड़ा सा पानी मसाले में डाल कर फिर भूनेंगे और सभी करेले के टुकड़ों को डाल देंगे मसाले में। 
⾟  मसाला जब करेले में लिपट जाये तब एक बाउल में निकालेंगे और सर्व करेंगे। इसे रोटी या चावल दाल के साथ खाने में अच्छा लगता है। 
⾟  सिर्फ सरसों और कच्चे आम से बना भरवां करेला बहुत ही स्वादिष्ट होता है खाने में। 
⾟  इसे आप तीन चार दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं ख़राब नहीं होता है जल्दी। 
नोट - 
करेले को गोलाई में बीच से काटने के बाद सभी आधे कटे करेले को चाकू से बीच से आधी दूरी तक काटेंगे पूरा अलग नहीं करेंगे।  ( picture - 1)
मसाला भूनते समय ध्यान रखना होगा की मसाला बहुत ज्यादा न भुने नहीं तो सरसों कड़वा हो जायेगा और भरवां करेला भी कड़वा हो जायेगा। 

#stuffed #bitter gourd #tasty #bharwan #mustard #raw mango #cooking #easy recipe 

yehihaijindagi.blogspot.com 
yehihaijindagi writes about bihari stuffed bitter gourd. readers will like this post. the recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by the readers .
 







Comments

  1. It is very tasty and very easy to cook. Madhuri thakur.

    ReplyDelete
  2. I LOVE THIS IDEA 💡 AND HIGHLY IMPRESSED FOR SHARING WITH THE WORLD EVERY SKILL YOU HAVE IN COOKERY.
    GREAT 👍 POST.
    CREATIVE
    WOW !

    ReplyDelete
  3. YOU GO ABOVE AND BEYOND WITH EVERY BLOGSPOT. BUT HERE LATELY YOU HAVE BEEN GOING ABOVE- ER AND BEYOND- ER. THANK YOU. SUPERB IDEA.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में