नरम और फूली रोटी बनाने के कुछ नुस्खे ( TIPS TO MAKE SOFT ROTIS )
नरम और फूली रोटी
नरम गुँथा आटा
सामग्री -
2 कप गेहूँ का आटा ( 300 ग्राम )
1/2 कप गेहूँ का आटा परथन के लिए ( 75 ग्राम )
पानी आवश्यकतानुसार
घी रोटी पर लगाने के लिए ( OPTIONAL )
👍 एक परात में आटा लेंगे और थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए आटा नरम गूथेंगे।
👍 आटा को नरम और चिकना हो जाने तक हथेली और मुट्ठी से गूथेंगे।
👍 जितना अच्छा आटे को गुँथा जायेगा रोटी उतनी ही नरम बनेगी।
👍 नरम आटा तैयार करने के 4 -5 मिनट तक आटे को गुथना पड़ेगा।
👍 गुँथे आटे को 20 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे जिससे रोटी अच्छे से फूलेगी।
👍 20 मिनट के बाद आटे की लोई काट लेंगे मनचाहे साइज की।
👍 गैस पर तवा गर्म होने के लिए रखेंगे।
👍 एक लोई लेकर परथन लगाएंगे और चकले पर बेलन की मदद से किनारे की तरफ से बेलते हुए एकसार गोल रोटी बेल कर तैयार करेंगे।
👍 गर्म तवे पर रोटी डालेंगे।जब ऊपरी परत का रंग बदलने लगे तब रोटी पलट देंगे।
👍 दूसरी तरफ जब भूरे रंग की चित्ती आने लगे तब रोटी को चिमटे की मदद से पकड़ कर गैस पर सेंक लेंगे।ध्यान रहे रोटी कच्ची न रहे। कैसेरोल में कपडे की नैपकिन में रोटी रख कर ढक देंगे।
👍 ऐसे ही सभी रोटी को सेक लेंगे। एक रोटी पर थोड़ा सा घी लगा कर दूसरी रोटी की मदद से दोनों रोटी पर घी फैला देंगे और सभी रोटी को कपडे की नैपकिन से ढक देंगे।
👍 लीजिये नरम नरम फूली रोटी बन कर तैयार है। सब्जी, दाल, सलाद, चटनी के साथ सर्व करें।
नोट -
आटा गूथते समय थोड़ा थोड़ा पानी डालें।
रोटी को किनारे से बेलते हुए एकसार बेलें।
रोटी को एक मोटे सूती कपडे की मदद से तवे पर दबा दबा कर भी फुलाया जा सकता है।
रोटी को बेलते समय बहुत ज्यादा परथन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए नहीं तो रोटी नरम नहीं बनेगी।
रोटी सिक कर तैयार हो जाये तब दो दो रोटी लेकर एक दूसरे में रगड़ कर एक्स्ट्रा परथन हटा देना चाहिए।
#रोटी #चपाती #नरम #फूली #आटा #टिप्स #ट्रिक्स
yehihaijindagi.blogspot.com writes about naram aur phooli roti banane ke kuch nuskhe.



Bahut achhi phooli phooli bani hai
ReplyDelete