कलाकंद ( KALAKAND )

 

कलाकंद 




सामग्री -
1 लीटर फुल क्रीम दूध छेना ( पनीर ) के लिए 
1 लीटर फुल क्रीम दूध खोआ ( मावा ) के लिए 
100 ग्राम चीनी 
1 नींबू का रस 
6 छोटी इलायची 
9 पिस्ता 


खोया ( मावा ) 👇
🍛  खोया बनाने के लिए एक नॉनस्टिक कड़ाही में दूध को उबलने के लिए गैस पर रखेंगे। उबाल आने पर गैस धीमी कर देंगे। बीच बीच में दूध को चलाते रहेंगे जिससे दूध कड़ाही के तले में चिपकने न लगे।जब दूध गाढ़ा होने लगे तब गैस बंद कर देंगे। 


छेना ( पनीर ) 👇
🍛  छेना बनाने के लिए एक भगौने में दूध को उबलने के लिए गैस पर रखेंगे। उबाल आने पर गैस बंद करके दूध में नींबू का रस डालेंगे। दूध अच्छे से फट जाये तब एक महीन कपडे से फटे दूध को छान लेंगे।ठंढा होने पर एक प्लेट में पलट कर हथेली से मैश करेंगे 
🍛  अब खोया वाली कड़ाही में मैश किये हुए पनीर को डाल कर अच्छे से मिलाएंगे और धीमी आंच पर फिर से कड़ाही रखेंगे। मिश्रण को लगातार चलाते रहेंगे।

👇
🍛  जब फिर से मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब चीनी मिलाएंगे और चलाते रहेंगे। 
🍛  मिश्रण जब बर्फी ज़माने लायक गाढ़ा हो जाये तब इलायची पाउडर मिला कर गैस बंद कर देंगे। 


👇
🍛  एक घी लगी थाली में मिश्रण पलट देंगे और पलटे की मदद से फैला देंगे। 
🍛  कलाकंद पर कटे हुए पिस्ते डालेंगे। 
🍛  ठंढा हो जाने पर मनचाहे साइज के टुकड़ों में कलाकंद काट लेंगे। 
🍛  स्वादिष्ट कलाकंद तैयार है सर्व करने के लिए। खुद भी खायें और घर आये लोगों को भी खिलाएं। 
🍛  दूध का घर का बना होने के कारण ये स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। 
🍛  कलाकंद के लिए छेना और खोया हमेशा फुल क्रीम दूध से ही बनाएं। 
 
#kalakand #dessert #sweet #paneer #khoya #chini #sugar #cardamom #pista 

yehihaijindagi.blogspot.com 
yehihaijindagi writes about kalakand. readers will like preparation method of kalakand. this recipe will be appreciated by readers of yehihaijindagi.





Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में