ग्रिल्ड चीज़ सैंडविच ( GRILLED CHEESE SANDWICH )
GRILLED CHEESE SANDWICH
सामग्री -
4 पीस ब्रेड
1 छोटा प्याज़
1 चीज़ स्लाइस
हरी मिर्च
धनिया पत्ती
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर
मक्खन
सामग्री 👆
🍞 प्याज़ को छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
🍞 धनिया पत्ती धो कर काट लेंगे।
🍞 हरी मिर्च को छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
🍞 चीज़ स्लाइस को बीच से काट कर दो टुकड़ों में कर लेंगे।
🍞 सभी ब्रेड पीस पर मक्खन लगा लेंगे।
🍞 अब दो ब्रेड पीस पर कटा प्याज़, कटी हरी मिर्च और कटी धनिया पत्ती रखेंगे।
🍞 नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़केंगे।
🍞 अब आधा कटा चीज़ स्लाइस रखेंगे।
👇
🍞 बचे हुए दोनों ब्रेड के पीस को ऊपर से रख कर हथेली से दबा देंगे और ग्रिल करेंगे।
👇
🍞 ग्रिल हो जाने के बाद दोनों चीज़ सैंडविच को पिज़्ज़ा कटर से बीच से तिकोना काट देंगे।
🍞 गर्मागर्म ग्रिल्ड चीज़ सैंडविच को चाय के साथ या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।
🍞 खाने में क्रिस्पी और टेस्टी होता है ग्रिल्ड चीज़ सैंडविच।
#grilled #cheese #sandwich #onion #chilli #pepper #yummy #tasty #snacks
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about grilled cheese sandwich. readers will like this recipe. this recipe will be appreciated by readers of yehihaijindagi.




Mujhe apki jhatpat ready hone wali recipe pasand hai
ReplyDeleteMujhe bhi
DeleteDelicious snack. My favourite.
ReplyDeleteMy favourite too
Delete