बैंगन, सेम, टमाटर की सब्जी ( MIXED VEGETABLE )

 

बैंगन, सेम, टमाटर की सब्जी 

कूकर में बैंगन, सेम और टमाटर 

सामग्री -
1 बैंगन 
10 -12 सेम की फली 
2 टमाटर 
1 प्याज़ 
8 -9 लहसुन की कली 
एक टुकड़ा अदरक 
2 हरी मिर्च 
1/2 चम्मच पंचफोरन 
एक चुटकी हींग 
हल्दी पाउडर 
नमक स्वादानुसार 
1/4 चम्मच गरम मसाला 
1 नींबू का रस 
तेल 

👌  बैंगन को धोकर साफ कर लेंगे और बड़े बड़े में टुकड़ों में काट लेंगे। 
👌  सेम को भी धोकर साफ कर लेंगे और बड़े बड़े टुकड़ों में काट लेंगे। 
👌  टमाटर को भी साफ करके बड़े बड़े टुकड़ों में काट लेंगे। 
👌  एक कूकर में कटे सब्जियों को डाल कर 1/2 कप पानी डालेंगे और गैस पर चढ़ा देंगे। एक सिटी के बाद गैस बंद कर देंगे। 
👌  प्याज़ को बारीक बारीक काट लेंगे। 
👌  अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कूट लेंगे। 
👌  एक कड़ाही को गैस पर गर्म करके तेल डालेंगे। तेल गर्म होने पर पंचफोरन डालेंगे।  
👌  बारीक कटे प्याज़ को गर्म तेल में डाल कर सुनहरा होने तक भूनेंगे।   
👌  कुटे हुए अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कड़ाही में डालेंगे। आंच मध्यम रखेंगे।  
👌  हींग, हल्दी पाउडर और नमक भी कड़ाही में डालेंगे।मसालों को कुछ देर भुनने के बाद कूकर में एक सिटी लगे हुए सब्जी को कड़ाही में डालेंगे और मध्यम आंच पर सब्जी को कुछ देर पकने देंगे जिससे सब्जी में मसालों का स्वाद आ जाये। 
👌  गरम मसाला मिला कर दो मिनट के बाद गैस बंद कर देंगे। 
👌  गैस बंद करने के बाद नींबू का रस मिलाएंगे सब्जी में।   
👌  लीजिये बैंगन, सेम और टमाटर की मिक्स्ड सब्जी तैयार है सर्व करने के लिए। इसे आप रोटी या पराठे के साथ खायें बहुत स्वादिष्ट लगता है। 
👌  यह सब्जी सेहतमंद और स्वादिष्ट दोनों है। 

#vegetable #brinjal #sem #tamatar #healthy #yummy #cooking #food #recipe 

yehihaijindagi.blogspot.com 
yehihaijindagi writes about baingan, sem, tamatar ki sabji. recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers of this blog.


Comments

  1. I am highly impressed and highly enjoyed this. I CAN SAY FOR SURE THAT THIS ONE ☝️ IS SUPERIOR TO ANY I HAVE EATEN PREVIOUSLY.

    GREAT 👍.

    ReplyDelete
  2. IT IS GOOD FEELING KNOWING THERE IS CARING , CAPABLE EXPERT LIKE YOU, WORKING HARD FOR EVERYONE AROUND YOU. YOU ARE SPREADING CULINARY DELIGHTS. WONDERFUL.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में