बिहारी स्टाइल आलू का रायता ( ALOO KA RAITA )
आलू का रायता
सामग्री -
1 कप ताज़ी दही
1 उबला आलू
1 हरी मिर्च
धनिया पत्ती
नमक स्वादानुसार
1/4 चम्मच काला नमक
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 चम्मच सरसों तेल
🍵 आलू उबाल कर छील लेंगे। मनचाहे साइज के टुकड़ों में काट लेंगे।
🍵 दही को मथानी से अच्छे फेंट लेंगे।
🍵 हरी मिर्च और धनिया पत्ती को बारीक काट लेंगे।
🍵 एक बाउल में दही डालेंगे। कटी हरी मिर्च और धनिया पत्ती दही में मिलाएंगे।
🍵 काला नमक और सादा नमक दही में मिलाएंगे।
🍵 भुना जीरा पाउडर दही में मिलाएंगे।
🍵 सरसों तेल दही में डालकर सभी सामग्री अच्छे से मिलाएंगे।
🍵 सबसे बाद में उबले आलू के टुकड़ों को दही में मिलाएंगे।
🍵 लीजिये बिहारी स्टाइल आलू का रायता तैयार है। इसे रोटी, पराठे या तहरी के साथ परोसें।
नोट -
रायता में आलू सबसे बाद में मिलाएं नहीं तो आलू टूट जायेंगे।
सरसों तेल कच्चा ही मिलाना है रायते में।
व्रत में खाना हो तो सेंधा नमक का प्रयोग करें।
#raita #aloo #dahi #tahri #spicy #tasty #yummy #jeera #rocksalt
yehihaijindagi.blogspot.com writes about bihari style aloo ka raita. readers will like recipes posted by yehihaijindagi. this recipe will be appreciated by readers of yehihaijindagi.
Vrat me try karoongi
ReplyDelete