चावल की स्वादिष्ट खीर कुकर में बनाये झटपट ( RICE KHEER PREPARED IN PRESSURE COOKER )

 

चावल की स्वादिष्ट खीर कुकर में बनाये झटपट 


प्रेशर कुकर में चावल और दूध एक सिटी लगने के बाद 

सामग्री -

50 ग्राम चावल 

1 लीटर फुल क्रीम दूध 

250 ग्राम चीनी 

6 काजू 

1 चम्मच चिरौंजी 

6 किशमिश 

6 बादाम 

6 छोटी इलायची 

1 चम्मच घी 

🍯  चावल को धोकर आधे घंटे के लिए छोड़ देंगे नरम होने के लिए, फिर हाथों से मसल देंगे जिससे चावल के दाने टूट जायें। 

🍯  कुकर गैस पर रखेंगे गर्म होने के लिए, गर्म होने पर घी डालेंगे और चावल डाल कर हल्का सा भून लेंगे।दूध डाल कर ढक्कन लगा देंगे। एक सीटी के बाद गैस धीमी कर देंगे और 5 मिनट के बाद गैस बंद कर देंगे।  

🍯  ठंढा होने पर ढक्कन निकाल देंगे और मथानी से चावल को हल्का हल्का पीस देंगे। 🍯  खीर को धीमी आंच पर गाढ़ा होने के लिए रख देंगे।  

🍯  काजू को आधे टुकड़ों में तोड़ कर खीर में डालेंगे। 

🍯  किशमिश को धो कर साफ़ करके खीर में डालेंगे। 

🍯  चिरौंजी को धोकर ख़ीर में मिलायेंगे।

🍯  खीर में चीनी मिलाएंगे।  

🍯  खीर जब गाढ़ा हो जाये तब गैस बंद करके इलायची पाउडर मिलाएंगे। 

🍯  सर्विस बाउल में खीर डाल कर कतरे बादाम से सजायेंगे। 

🍯  लीजिये बिना मेहनत के झटपट तैयार हो गया खीर। न चावल के पकने का इंतजार करना पड़ा न गाढ़ा होने का इंतजार करना पड़ा। 

नोट - दूध फुल क्रीम होना जरूरी है नहीं तो स्वाद अच्छा नहीं आएगा। 

खीर को गर्मागर्म भी सर्व कर सकते हैं और फ्रीज में ठंढा करके भी सर्व कर सकते हैं। 

#kheer #delicious #dessert #yummy #tasty #mouth watering #cooker #nuts #rice 

yehihaijindagi.blogspot.com

yehihaijindagi writes about chawal ki kheer cooker me banaye jhatpat. readers will appreciate recipes of yehihaijindagi. 



Comments

  1. YOU ARE MY FAVORITE CHEF. DELECTABLE AND SIMPLE WAY TO PREPARE A TASTY KHEER. I BOW TO YOUR EXCELLENT SUGGESTION.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में