मटर आलू घुघनी ( GREEN PEAS POTATO GHUGNI )
सामग्री -
250 ग्राम मटर
1 आलू
एक टुकड़ा अदरक
8 - 9 कली लहसुन
2 हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच जीरा
1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
एक चुटकी हींग
हल्दी पाउडर
सरसों तेल
1/2 नींबू का रस
🍡 मटर के दानों को धोकर सूखा लेंगे।
🍡 आलू को छील कर मनचाहे साइज के टुकड़ों में काट लेंगे।
🍡 अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कूट लेंगे।
🍡 कड़ाही में तेल गर्म करेंगे। गर्म तेल में जीरा डालेंगे। जीरा पट पटाने लगे तब कुटी हुई अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को डालेंगे।
🍡 आलू डालेंगे और तेज आंच पर सुनहरा होने तक भूनेंगे।
🍡 मटर कड़ाही में डालेंगे। नमक, हल्दी पाउडर और हींग भी मिला देंगे।
🍡 2 - 3 मिनट मटर को भी तेज आंच पर भून कर आंच धीमी कर देंगे और ढक देंगे ढक्कन से जिससे मटर और आलू गल जाये। 10 मिनट मटर आलू को ढक कर पकाएंगे धीमी आंच पर।
🍡 आलू जब गल जाये तब काली मिर्च पाउडर मिलाएंगे और गैस बंद करके नींबू का रस भी मिला देंगे। लीजिये चटपटी मटर आलू घुघनी तैयार है सर्व करने के लिए।
🍡 मटर आलू घुघनी को चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।
#matar #aloo #mixture #spicy #lemon juice #cooking #snacks #yummy
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about green peas potato ghugni. this recipe will be appreciated by the readers of yehihaijindagi.


OUR BEST BREAKFAST.I AM READY FOR IT ALL THE TIME.
ReplyDeleteGREAT