मूंग दाल हलवा बनाये झटपट ( INSTANT MOONG DAL HALWA )
मूंग दाल हलवा
सामग्री -
200 ग्राम मूंग दाल पाउडर ( 1 कप )
2 चम्मच सूजी
200 ग्राम चीनी ( 1 कप )
150 ग्राम घी ( 3/4 कप )
500 मिलीलीटर फुल क्रीम दूध
150 ग्राम खोया ( मावा )
10 काजू
6 बादाम
10 किशमिश
7 हरी इलायची
🍯 एक नॉन स्टीक पैन में घी 50 ग्राम गर्म करेंगे, गर्म होने पर कटे बादाम, काजू और किशमिश को हल्का सा भून कर प्लेट में निकाल लेंगे।
🍯 अब घी में सूजी डालेंगे और मूंग दाल पाउडर डालेंगे। आंच धीमी करके दोनों को अच्छे से सुनहरा होने तक करीब 10 मिनट भूनेंगे। दाल से अच्छी खुशबू आने लगेगी।
🍯 अब दाल में दूध और घी 50 ग्राम डालेंगे और धीमी आंच पर ही लगातार चलाते हुए पकाएंगे जिससे गांठ न रह जाये।
🍯 मिश्रण जब गाढ़ा होने लगे तब खोया ( मावा ) डाल कर अच्छे से मिलाएंगे।
🍯 5 मिनट के बाद चीनी डालकर धीमी आंच पर भूनेंगे।
🍯 भुने हुए मेवों को भी हलवे में मिला देंगे।
🍯 थोड़ा सा घी 50 ग्राम और डाल कर हलवे को अच्छे से भूनेंगे जिससे दाल का कच्चापन ख़त्म हो जाये। हलवे में से घी अलग होने लगे तब गैस बंद करके इलायची पाउडर मिला देंगे।
🍯 लीजिये स्वादिष्ट मूंग दाल का हलवा झटपट तैयार हो गया बिना दाल भिगोये और पीसे बिना।
नोट -
हलवे को शुरू से लेकर अंत तक धीमी आंच पर ही बनाना आवश्यक है नहीं तो दाल में कच्चापन रह जायेगा।
घी को तीन हिस्सों में बाँट लें और तीन बार में इस्तेमाल करें -
1 - शुरू में
2 - बीच में
3 - अंत में
जब हलवा भूनते हुए घी अलग करने लगे इसका मतलब हलवा तैयार है।
#halwa #delicious #yummy #sweet #dessert #lip smacking #easy recipe #cooking #instant
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about instant moong dal halwa. readsers will like recipes of yehihaijindagi. these recipes will be appreciated by readers of yehihaijindagi.

I PREPARED IT TODAY AS PER YOUR DIRECTIONS.
ReplyDeleteFANTASTIC IN TASTE.
OBLIGED