आलू कचालू ( ALOO KACHALU )
आलू कचालू
आलू कचालू सामग्री
सामग्री -
5 उबले आलू
1 नींबू का रस
2 हरी मिर्च
1/2 चम्मच चाट मसाला
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
एक टुकड़ा अदरक का लच्छा
1/2 चम्मच काला नमक
सादा नमक स्वादानुसार
3 बड़े चम्मच धनिया चटनी
💢 सबसे पहले धनिया की चटनी तैयार करेंगे।
1/2 कटोरी धनिया पत्ती + 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा + 6 लहसुन की कली + 2 हरी मिर्च + 1 नींबू का रस + 1/2 कटोरी पानी + नमक स्वादानुसार सबको मिक्सी में एक साथ पीस लेंगे। चटनी तैयार है।
💢 उबले आलू को चौकोर टुकड़ों में काट लेंगे।
💢 धनिया की चटनी डाल कर मिलाएंगे।
💢 काला नमक मिलाएंगे।
💢 नींबू का रस मिलाएंगे।
💢 भुना जीरा पाउडर मिलाएंगे।
💢 चाट मसाला मिलाएंगे।
💢 हरी मिर्च में बीच से चीरा लगा कर मिलाएंगे।
💢 अदरक को बारीक लच्छे में काट कर मिलाएंगे।
💢 सभी सामग्री को अच्छे से मिला कर एक बार खा कर नमक जांच लेंगे तभी सादा नमक मिलाएंगे आवश्यकतानुसार।
💢 सबसे अंत में सादा नमक मिलाएंगे।
💢 लीजिये तैयार है चटपटा आलू कचालू सर्व करने के लिए।इसे चाय के साथ सर्व करें खाने में स्वादिष्ट लगेगा।
नोट - आलू कचालू में सादा नमक मिलाने से पहले एक बार खा कर नमक जाँच लीजियेगा तभी सादा नमक मिलाईयेगा, क्योंकि चाट मसाला, धनिया की चटनी में भी नमक होता है और काला नमक भी मिलाया गया है आलू कचालू में।
#aloo #chat #chutney #spicy #lemon #ginger #tasty #snacks #yummy
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about aloo kachalu. readers will like this recipe. recipes of yehihaijindagi will be appreciated by readers.
AN ALL TIME DELECTABLE DISH. YOUR METHOD OF ITS PREPARATION IS SUPERLATIVE. GREAT.
ReplyDelete