मैंगो शेक ( MANGO SHAKE )
मैंगो शेक दूध, चीनी और आम सामग्री - 2 पका आम 1 कप फुल क्रीम दूध 1/4 कप चीनी 6 बादाम 🥭 आम को धोकर छील लेंगे। छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। गुठली अलग कर देंगे। 🥭 दूध को उबाल कर ठंढा होने देंगे, फिर 5 -6 घंटों के लिए फ्रीज में ठंढा होने देंगे। 🥭 अब मिक्सी में आम के टुकड़े, चिल्ड दूध और चीनी को अच्छे से चलाएंगे। 🥭 अब गिलास में मैंगो शेक को डालेंगे और ऊपर से कटे बादाम से डेकोरेट करेंगे। 🥭 अगर आप चाहे तो 2-3 बर्फ के टुकड़े भी मिक्सी में चलाते समय डाल सकते हैं, ये आपकी इच्छा पर है जरूरी नहीं है बर्फ डालना। 🥭 आजकल आम बहुत मीठा नहीं आ रहा है इसलिए चीनी डालना जरूरी है। आम जब अच्छा मीठा हो तो चीनी डालने की आवश्यकता नहीं है। 🥭 मैंगो शेक के लिए अल्फांजो आम सबसे सही होता है। 🥭 मिक्सी में चलाने के बाद अगर मैंगो शेक गाढ़ा लगे तो थोड़ा सा दूध या ठंढा पानी मिला कर मिक्सी को एक बार और चला दें। #mango #shake #milk #sugar #badam #y...