मटर का निमोना ( PEAS NIMONA )

 

मटर का निमोना 


उबाल कर पिसी मटर 


उड़द बड़ी 


सामग्री -

1 कप हरी मटर के दाने 

3 कप उड़द बड़ी 

2 टमाटर 

2 हरी मिर्च 

एक टुकड़ा अदरक 

6 -7 लहसुन की कली 

1/2 चम्मच जीरा 

हल्दी पाउडर 

नमक स्वादानुसार 

1/4 चम्मच गरम मसाला 

1/2 चम्मच धनिया पाउडर 

एक चुटकी हींग 

सरसों तेल 

💢  सबसे पहले ताजे हरी मटर के दानों को स्टीमर में 10 मिनट के लिए पका लेंगे। जब मटर गल जाये तब स्टीमर से निकाल लेंगे। एक चम्मच मटर के दानों को अलग निकाल कर बाकी के मटर को मिक्सी में पीस लेंगे। 

💢  टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को भी मिक्सी में पीस लेंगे। इसी मिश्रण में धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग और नमक भी मिला देंगे। 

💢  एक कड़ाही गर्म होने के लिए गैस पर रखेंगे। गर्म होने पर तेल डालेंगे। तेल गर्म होने पर उड़द की बड़ी को सुनहरा होने तक तल लेंगे। तल कर निकालने के बाद बड़ी को पानी में डाल देंगे। 

💢  कड़ाही में बचे हुए तेल में जीरा डालेंगे, जब जीरा पट पटाने लगे तब अदरक-लहसुन के पेस्ट को कड़ाही में डाल कर मटर के दानों को भी डाल कर धीमी आंच पर भूनेंगे जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।   

💢  मसाला जब तेल छोड़ने लगे तब पिसी हुई मटर डाल कर फिर से इसे भी अच्छे से भूनेंगे। भूनते हुए जब मटर का कच्चापन ख़त्म हो जाये तब एक गिलास गर्म पानी के साथ बड़ी को भी डाल कर ढक देंगे, जिससे खुश्बू बरकरार रहे। 

💢  तीन मिनट उबलने के बाद गरम मसाला डाल कर गैस बंद कर देंगे।हरे मटर का निमोना तैयार है सर्व करने के लिए।    

💢  चावल के साथ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है लेकिन इसे रोटी के साथ भी खा सकते हैं।   

💢  निमोना सरसों के तेल में ही अच्छा बनता है लेकिन आप अपने पसंद के कुकिंग आयल में भी बना सकते हैं। 

#peas #curry #yummy #tasty #recipe #cooking #food 

yehihaijindagi.blogspot.com

yehihaijindagi writes about matar ka nimona. readers will like cooking recipes of yehihaijindagi. these recipes will be appreciated by readers.





Comments

  1. IT EXPLAINS FULLY THE WISDOM OF WISE AND EXPERIENCE OF AGES. A GREAT DISPLAY OF TASTY NIMONA. FANTASTIC.

    ReplyDelete
  2. Yummy yummy food for me. I prepared this dish today and enjoyed a lot and with rice.
    Great.

    ReplyDelete
  3. Shared this recipe with my friend. I made my own version yesterday but now I know where to find the recipe.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में