मखाने की खीर ( FOX NUT KHEER )

 

मखाने की खीर 

दूध, मेवे, चीनी 

सामग्री -
1 लीटर दूध 
1 कप मखाना कटा हुआ 
1 चम्मच घी
1/2 कप चीनी  
5 काजू 
5 बादाम 
8 -9 किशमिश 
1/2 चम्मच चिरौंजी 
6 इलायची
 
🍵  काजू, बादाम को छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
🍵  एक कड़ाही को गैस पर गर्म होने के लिए रखेंगे और घी डालेंगे। मखाने और सभी मेवों को हल्का सुनहरा भून लेंगे घी में एक एक करके। 
🍵  थोड़े से भुने मखाने को दरदरा कूट लेंगे। इलाइची को बारीक कूट कर अलग रख लेंगे। 
🍵  गर्म कड़ाही में भुना मखाना डालेंगे और दूध डाल कर गर्म करेंगे धीमी आँच पर।     
🍵  10 मिनट गर्म होने के बाद दूध गाढ़ा होने लगेगा। अब दरदरा कुटा हुआ मखाना दूध में मिलाएंगे। 
🍵  सभी मेवों के टुकड़ों को भी दूध में मिलाएंगे। 
🍵  चीनी भी मिला देंगे। 5 मिनट और गाढ़ा होने देंगे फिर गैस बंद कर देंगे। 
🍵  इलाइची पाउडर खीर में मिलाएंगे। लीजिये मखाने की स्वादिष्ट खीर तैयार है। 
🍵  इसे उपवास में खाया जा सकता है। 
🍵  मखाने की खीर को गर्मागर्म भी खा सकते हैं और फ्रीज में ठंढा करके भी खा सकते हैं।   
#kheer #fox nut #healthy #delicious #yummy #dessert #sweet #dry fruits 

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about makhane ki kheer. readers will like recipes of yehihaijindagi. these recipes will be appreciated by them.



Comments

  1. Fantastic and highly tasty as well as tasty kheer, which I realised AFTER ITS preparation.
    It is lip smacking.

    ReplyDelete
  2. Superb. I prepared this dish today and enjoyed today.
    I am greatly delighted that you gave an excellent method to prepare a tasty and yummy recipe for me.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में