झाल मूढ़ी ( PUFFED RICE SNACK )
सामग्री -
2 कप मूढ़ी ( मुरमुरा )
1 उबला आलू
1 प्याज़ बारीक कटा
1 टमाटर बारीक कटा
1/2 कप उबला काला चना
1/4 कप भुनी मूँगफली
1/2 खीरा बारीक कटा
1/2 नींबू का रस
1 चम्मच सरसों तेल
धनिया पत्ती
चाट मसाला
भुना जीरा
नमक स्वादानुसार
1 हरी मिर्च बारीक कटा
💥 मुरमुरा को कड़ाही में भूनेंगे जिससे क्रिस्पी हो जाये।
💥 आलू को उबाल कर छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
💥 मूँगफली को भून लेंगे।
💥 खीरा, हरी मिर्च, प्याज़, टमाटर और धनिया पत्ती को बारीक काट लेंगे।
💥 एक बाउल में मुरमुरा डालेंगे फिर सरसों तेल सबसे पहले मिलाएंगे।
💥 उबला चना और भुनी मूँगफली भी मिला देंगे।
💥 नमक, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला मिलाएंगे।
💥 सभी कटे हुए सामग्री को मुरमुरे में मिलाएंगे।
💥 सबसे अंत में नींबू का रस मिलाएंगे।सभी सामग्री को अच्छे से मिला देंगे।
💥 लीजिये चटपटा स्वादिष्ट झाल मूढ़ी तैयार है सर्व करने के लिए।
नोट -
1 - बनाने के बाद तुरंत सर्व करे नहीं तो नमी से मुरमुरे नरम हो जायेंगे और खाने में अच्छा नहीं लगेगा।
2 - सबसे पहले मुरमुरे को सरसों तेल के साथ मिलाये जिससे तेल की कोटिंग के कारण मुरमुरा नरम नहीं होगा।
3 - सबसे अंत में नींबू का रस मिलायें।
#murmura #peanut #black gram #snacks #easy recipe #puffed rice #chaat masala #roasted cumin
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about puffed rice snack. readers will like easy recipes of yehihaijindagi. these will be appreciated by readers of yehihaijindagi.
\\\\
Comments
Post a Comment
If you have any doubts please let me know