रबड़ी बनाये 20 मिनट में ( INSTANT RABRI )


रबड़ी 



फुल क्रीम दूध 


खजूर गुड़, चीनी, मिल्क पाउडर  


ड्राई फ्रूट्स 
सामग्री -
1/2 लीटर फुल क्रीम दूध 
1 कप मिल्क पाउडर 
2 चम्मच खजूर गुड़ 
1/2 कप चीनी 
काजू 
किशमिश 
चिरौंजी 
बादाम 
हरी इलायची
 
🍯  काजू, चिरौंजी, बादाम को दरदरा कूट लेंगे।किशमिश को चाकू से छोटा छोटा काट लेंगे।   
🍯  हरी इलायची को बारीक पीस लेंगे। 
🍯  एक मोटे तले के खुले भगौने में दूध गर्म होने के लिए गैस पर रखेंगे। 
🍯  एक कप में मिल्क पाउडर डालेंगे और 2 बड़े चम्मच गर्म दूध डाल कर अच्छे से फेटेंगे जिससे गाँठ न रह जाये।   
🍯  दूध जब उबलने लगे तब 5 मिनट उबलने के बाद मिल्क पाउडर का पेस्ट डाल कर अच्छे से मिलाएंगे और गैस धीमी कर देंगे। 
🍯  5 मिनट के बाद चीनी और कुटा हुआ ड्राई फ्रूट्स मिला देंगे।कटी हुई किशमिश भी मिला देंगे। ड्राई फ्रूट्स और मिल्क पाउडर मिलते ही दूध गाढ़ा होने लगेगा।  
🍯  चीनी डालने के 5 मिनट बाद गैस बंद करके खजूर गुड़ और इलायची पाउडर मिलाएंगे। 
🍯  लीजिये इंस्टेंट रबड़ी तैयार है सर्व करने के लिए। 

नोट -
खजूर गुड़ गैस बंद करने के बाद ही डालें दूध में नहीं तो दूध फट जायेगा। 
रबड़ी बनाने के लिए फुल क्रीम मिल्क का ही इस्तेमाल करें। 
रबड़ी को खुले नॉन स्टिक पैन में बनाएं जिससे दूध जल्दी गाढ़ा होगा।  

#dessert #quick recipe #yummy #tasty #milk powder #instant #dry fruits 

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about instant rabri. readers of yehihaijindagi will like its easy recipes. they will appreciate these recipes.












Comments

  1. YES, YES. THIS IS REALLY QUICK AND TASTY TOO.
    I APPRECIATE YOUR SUGGESTION.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में