क्रिस्पी गोभी पकौड़ा ( CRISPY CAULIFLOWER PAKORA )
क्रिस्पी गोभी पकोड़ा
सामग्री -
250 ग्राम फूलगोभी के फूल
200 ग्राम बेसन
हल्दी
नमक स्वादानुसार
धनिया पत्ती
2 हरी मिर्च
तेल तलने के लिए
🍀 गोभी के फूल को धोकर मनचाहे साइज के टुकड़ों में काट लेंगे।
🍀 एक भगोने में एक गिलास पानी डाल कर उबलने के लिए गैस पर रखेंगे। पानी उबलने लगे तब भगोने पर एक चलनी रख कर उसमें गोभी के फूल रख कर ढक्कन से ढक देंगे। 10 मिनट के बाद गैस बंद कर देंगे। ढक्कन हटा देंगे।
👇
भाप में पकी गोभी
🍀 एक बाउल में बेसन, नमक, हल्दी पाउडर मिला लेंगे। पानी डाल कर घोल बना लेंगे न बहुत गाढ़ा और न ही बहुत पतला।
🍀 हरी मिर्च और धनिया पत्ती को बारीक काट कर बेसन के घोल में मिला लेंगे।
🍀 भाप दी हुई गोभी के टुकड़ों को भी मिश्रण में डाल कर 10 मिनट के लिए रख देंगे।
👇
बेसन के घोल में गोभी
🍀 गैस पर कड़ाही गर्म होने के लिए रखेंगे। गर्म होने पर तेल डालेंगे।
🍀 गर्म तेल में से एक बड़ा चम्मच तेल बेसन के मिश्रण में डाल कर मिला देंगे। इससे पकोड़े कुरकुरे बनाते हैं।
🍀 गर्म तेल में एक एक करके गोभी के फूल को बेसन में अच्छे से लपेट कर डालेंगे। एक बार में 4 -5 गोभी ही डालेंगे गर्म तेल में। हल्का सुनहरा होने पर पकोड़ों को एक प्लेट में निकाल लेंगे। इसी तरह से सारे गोभी को तल लेंगे।
🍀 तली हुई गोभी को पलटे से दबायेंगे और फिर से एक बार गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलेंगे।
👇
एक बार तली गोभी
🍀 लीजिये तैयार है फूलगोभी की कुरकुरी पकौड़ी। इसे गर्मागर्म ही हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। खाने में लज्जतदार लगता है 😋 ।
#crispy #cauliflower #yummy #tasty #fry #cooking #food #recipe
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about crispy cauliflower pakora. readers of yehihaijindagi will like its cooking recipes. they appreciate these recipes.
I PREPARED THIS DISH AND RELISHED ITS TASTE.
ReplyDeleteYOU HAVE SUGGESTED AN EXCELLENT RECIPE.
APPRECIATE IT.
Yummy yummy food for me. I prepared this dish today and enjoyed a lot
ReplyDelete