बेसन का हलवा ( BESAN HALWA )

 

बेसन का हलवा 




सामग्री -
100 ग्राम बेसन ( 1 कप )
100 ग्राम घी ( 1/2 कप )
100 ग्राम चीनी ( 1/2 कप )
400 मिली लीटर दूध ( 2 कप )
5 बादाम 
5 काजू 
1/2 चम्मच चिरौंजी 
6 हरी इलायची 

🥘  गर्म कड़ाही में घी गर्म करके बेसन डालेंगे और धीमी आंच पर भूनेंगे। बेसन को लगातार चलाते रहेंगे जब तक बेसन सुनहरा न हो जाये। बेसन से अच्छी खुशबू आने लगेगी और रंग बदलने लगेगा। 
🥘  घी अलग होने तक धीमी आँच में बेसन को भूनेंगे। करीब करीब 14 - 15 मिनट लग जायेंगे भूनने में। 
🥘  अब भूने बेसन में चीनी मिलाएंगे और 3 - 4 मिनट भूनेंगे। चीनी के साथ बेसन भूनने से बेसन का रंग और अच्छा हो जाता है। 
🥘  गैस धीमी ही रहने देंगे और अब बेसन में दूध धीरे -धीरे डालते जायेंगे। बेसन को लगातार चलाते भी रहेंगे जिससे हलवे में बेसन की गाँठ न पड़े। 
🥘  बेसन जब गाढ़ा होने लगे तब कटे हुए मेवे में से थोड़ा सा अलग निकाल कर बाकी के मेवों को मिला देंगे। इलाइची पाउडर भी डाल कर मिला देंगे। गैस बंद कर देंगे। 
🥘  1 चम्मच घी डाल कर मिला देंगे।इससे स्वाद बढ़ जायेगा।    
🥘  बाउल में डाल कर कतरे हुए मेवों से गार्निश करेंगे। लीजिये स्वादिष्ट बेसन का हलवा तैयार है सर्व करने के लिए।
 
नोट - हलवा में दूध के बदले पानी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है या आधा दूध और आधा पानी भी डाल सकते हैं। 
 भूनते समय और दूध डालने के बाद भी लगातार धीमी आंच पर बेसन को चलते रहना जरूरी है। 

#halwa #besan #delicious #yummy #sweet #dry fruits #basant #easy recipe #cooking 

yehihaijindagi.blogspot.com 
yehihaijindagi writes about besan halwa. readers will like cooking recipes of yehihaijindagi. these recipes will be appreciated by readers of yehihaijindagi.blogspot.com 




Comments

  1. This is a very good and healthy Halwa for me. I prepared it today and all my family members were overjoyed after tasting the Halwa.
    My appreciations.

    ReplyDelete
  2. Yummy yummy food for me. I am greatly delighted that you gave an excellent recipe for me and prepared it today.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में