आँवले का अचार ( GOOSEBERRY PICKLE )
आँवले का अचार
भाप में पका आँवला
अचार मसाला
सामग्री -
250 ग्राम आँवला
100 ग्राम सरसों तेल
हल्दी पाउडर
1/4 चम्मच हींग
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच मोटी सौंफ
1/2 चम्मच मेथी दाना
1 चम्मच अजवाइन
1/2 चम्मच कलौंजी
2 चम्मच राई
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
🍈 अचार के लिए बड़े और अच्छे किस्म के आँवले लेंगे। आँवले को अच्छे से धोकर साफ़ कर लेंगे।
🍈 आँवले को स्टीमर में 20 मिनट के लिए रखेंगे। गैस बंद करके ढ़क्कन हटा देंगे।
🍈 ठंढा होने पर आँवले से गुठली निकाल कर फाँकों को अलग कर लेंगे।
🍈 सौंफ, मेथी दाना, अजवाइन, कलौंजी और राई को गर्म तवे पर थोड़ी देर सेकेंगे और दरदरा कूट लेंगे।
🍈 आँवले के फाकों में कूटे हुए मसालों को मिलाएंगे।
🍈 नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और हींग भी मिलाएंगे।
🍈 सरसों तेल मिलाकर अचार को साफ़ और सूखे कांच के जार में डालेंगे।दो - तीन दिन धूप में रखेंगे जिससे मसालों का स्वाद आँवले में घुल मिल जाये।
🍈 अचार दो तीन महीनों तक ख़राब नहीं होगा। इसे पराठे या चपाती के साथ खाने में स्वादिष्ट लगता है।
#gooseberry #achar #masala #pickle #spices #spicy
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about amle ka achar. readers will like easy recipes of yehihaijindagi. these will be appreciated by them.



It takes a long experience to create and give something as tasty and healthy pickle as this. I appreciate at your skill and experience.
ReplyDeleteI am greatly delighted that you gave an excellent method to prepare a tasty and yummy recipe for me.
ReplyDelete