अलसी की सूखी चटनी ( FLEX SEED DRY CHUTNEY )

 

अलसी की सूखी चटनी 



भुना हुआ अलसी
भुना हुआ लाल मिर्च 
भुना हुआ साबुत धनिया 
सामग्री -
250 ग्राम अलसी भुना 
6 लाल मिर्च भुना 
2 बड़े चम्मच साबुत धनिया भुना हुआ 
2 नींबू का रस / 2 नींबू का अचार 
नमक स्वादानुसार 

💥  अलसी को गर्म सूखी कड़ाही में अच्छे से भून लेंगे। अलसी जब पट पटाने लगे इसका मतलब भून गया है। इसे खाकर भी देखा जा सकता है की अलसी भुनी या नहीं, भून जाने पर अलसी क्रिस्पी हो जाती है और खाने में अच्छी लगती है। भुनी अलसी को प्लेट में निकाल लेंगे।  
💥  लाल मिर्च को भी सूखी कड़ाही में भून लेंगे। प्लेट में इसे भी निकाल लेंगे। 
💥  साबुत धनिया को भी सूखी कड़ाही में भून कर प्लेट में निकाल लेंगे। 
💥  ठंढा हो जाने पर सभी सामग्री को मिक्सी में नींबू के रस या नींबू के अचार और नमक के साथ डाल कर दरदरा पीस लेंगे।  
💥  अलसी की सेहतमंद सूखी चटनी तैयार है। ठंढा हो जाने पर इसे सूखे एयर टाइट जार में बंद करके रखने पर एक महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं। 
💥  चटनी में लाल मिर्च की मात्रा आप अपने पसंद के हिसाब से कम और ज्यादा कर सकते हैं। 
💥  अलसी की चटनी को पराठे या चावल के साथ खा सकते हैं। इसे दाल या सब्जी में मिला कर भी खा सकते है ,स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जायेगा। 
💥  इसे आटे में मिलाकर या आटे में भरकर पराठा बनाने से स्वादिष्ट पराठा बन कर तैयार होता है।   

#flex #chutney #healthy #tasty #roasted #chilli #coriander #lemon 

yehihaijindagi.blogspot.com 
yehihaijindagi writes about alsi ki sukhi chutney. readers will like cooking recipes of yehihaijindagi. these recipes will be appreciated by them. 


Comments

  1. Healthy chutney,will try soon.

    ReplyDelete
  2. ORIGINAL AND SUPERB. I NEVER THOUGHT THAT A CHUTNEY CAN BE MADE OR PREPARED WITH FLEX SEEDS. I WILL LOVE TO PREPARE IT TODAY. OFF, I GO TO BUY FLEX SEEDS.

    ReplyDelete
  3. I prepared it. Fantastic and healthy chutney. THE ONE CREATIVE I ALWAYS LOVE TO WATCH OR GO THROUGH ITS POST IS YOU. IT IS A JOY TO WITNESS.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में