रबड़ी बनाये 20 मिनट में ( INSTANT RABRI )
रबड़ी फुल क्रीम दूध खजूर गुड़, चीनी, मिल्क पाउडर ड्राई फ्रूट्स सामग्री - 1/2 लीटर फुल क्रीम दूध 1 कप मिल्क पाउडर 2 चम्मच खजूर गुड़ 1/2 कप चीनी काजू किशमिश चिरौंजी बादाम हरी इलायची 🍯 काजू, चिरौंजी, बादाम को दरदरा कूट लेंगे।किशमिश को चाकू से छोटा छोटा काट लेंगे। 🍯 हरी इलायची को बारीक पीस लेंगे। 🍯 एक मोटे तले के खुले भगौने में दूध गर्म होने के लिए गैस पर रखेंगे। 🍯 एक कप में मिल्क पाउडर डालेंगे और 2 बड़े चम्मच गर्म दूध डाल कर अच्छे से फेटेंगे जिससे गाँठ न रह जाये। 🍯 दूध जब उबलने लगे तब 5 मिनट उबलने के बाद मिल्क पाउडर का पेस्ट डाल कर अच्छे से मिलाएंगे और गैस धीमी कर देंगे। 🍯 5 मिनट के बाद चीनी और कुटा हुआ ड्राई फ्रूट्स मिला देंगे।कटी हुई किशमिश भी मिला देंगे। ड्राई फ्रूट्स और मिल्क पाउडर मिलते ही दूध गाढ़ा होने लगेगा। 🍯 चीनी डालने के 5 मिनट बाद गैस बंद करके खजूर गुड़ और इ...