मूली पराठा ( RADDISH PARATHA )

 MOOLI  PARATHA 


मूली  पराठा  ( RADDISH PARATHA )


मूली कद्दूकस करके नमक डालने के 10 मिनट बाद पानी निचोड़ कर अजवाइन, नमक, हरी मिर्च, धनिया पत्ती मिलाएंगे 

मूली के पानी से आटा गूथेंगे 

सामग्री -
2 मूली 
2 हरी मिर्च 
हरा धनिया बारीक कटा हुआ 
नमक स्वादानुसार 
1/2 चम्मच अजवाइन 
डेढ़ कटोरी आटा
घी या तेल परांठा सेकने के लिए  

🍥  सबसे पहले मूली को छील कर कद्दूकस कर लेंगे। नमक डाल कर 10 मिनट रख देंगे। 
🍥  10 मिनट के बाद हथेली से दबा दबा कर मूली का रस अच्छे से निचोड़ देंगे। 
🍥  मूली के पानी से आटा गूंथ कर ढँक कर रख देंगे 10 मिनट के लिए। आटा नरम गूंथना जरूरी है नहीं तो मूली भर कर बेलते समय परांठा फटने लगेगा। 
🍥  पानी निकालने के बाद बची मूली में अजवाइन, कटी हरी मिर्च, कटी धनिया पत्ती और थोड़ा सा नमक डाल कर अच्छे से मिलाएंगे। नमक पानी निचोड़ने के पहले भी डाला गया था इसलिए थोड़ा सा ही मिलाएंगे।  
🍥  मूली के पानी से गूंथे आटे की लोई बना लेंगे। लोई को दबा कर कटोरी का आकार देंगे और कद्दूकस किया हुआ मूली भरेंगे। 
🍥  मूली भरी लोई को आटा लगा कर धीरे धीरे बेलते हुए गोल परांठा बना लेंगे। 
🍥  तवे को गैस पर गर्म करेंगे। गर्म हो जाने पर पराठा तवे पर डालेंगे और घी या तेल लगा कर दोनों साइड से अच्छे से सेंक लेंगे। 
🍥  लीजिये गर्मागर्म मूली का परांठा तैयार है।इसे दही, रायता या अचार के साथ सर्व करें। खाने में अत्यंत स्वादिष्ट होता है।
 
#mooli #paratha #stuffed #tasty #yummy #crispy #spicy #healthy #cooking #food 

yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.

yehihaijindagi.blogspot.com writes about mooli paratha. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.

 




Comments

  1. Fantastic idea. I prepared this dish today and enjoyed a lot. Yummy yummy food for me.

    ReplyDelete
  2. It is very tasty Paratha as all my family members ate with relish along with chatni of Dhania.
    I appreciate it profoundly.
    Super.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में