मटर कचौड़ी ( Green Peas Kachori )
मटर कचौड़ी
सामग्री -
एक कप गेहूं का आटा
1/2 कप हरी मटर के दाने
2 हरी मिर्च
एक इंच अदरक का टुकड़ा
6 लहसुन की कलियाँ
नमक स्वादानुसार
एक चुटकी हींग
1/2 चम्मच जीरा
तेल तलने के लिए
घी मोयन के लिए
1/2 चम्मच नींबू का रस
1/4 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच सौंफ पाउडर
🍡 सबसे पहले आटे में दो चम्मच घी का मोयन और नमक डाल कर मिलाएंगे। थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर नरम आटा गूथेंगे। आटें को बहुत देर तक नहीं गूँथना चाहिए, नहीं तो कचौड़ी खस्ता नहीं बनेगी। आटे को ढक कर आधे घंटे के लिए रख देंगे।
🍡 अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक कूट लेंगे।
🍡 एक कड़ाही गर्म होने के लिए गैस पर रखेंगे। गर्म हो जाने पर एक चम्मच तेल डालेंगे। तेल गर्म होने पर जीरा डालेंगे।
🍡 जीरा पटपटाने लगे तब कुटी अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालेंगे, दो मिनट भूनेंगे।
🍡 हरी मटर के दानों को कड़ाही में डाल कर नमक और हींग भी डाल देंगे। आंच धीमी करके ढँक देंगे मटर को। सौंफ पाउडर और गरम मसाला भी मिला देंगे।
🍡 मटर गल जाने पर गैस बंद करके निम्बू का रस मिलायेंगे। अब एक मथानी से गर्म मटर को दबा दबा कर बारीक पेस्ट तैयार कर लेंगे। मटर की पिट्ठी तैयार है। इसे एक प्लेट में निकाल कर ठंढा होने देंगे।
🍡 अब आटे की छोटी छोटी लोई तैयार कर लेंगे।
🍡 लोई को हथेली पर रख कर अंगूठे से दबा दबा कर कटोरी जैसा बना लेंगे और उसमें मटर की पिट्ठी रख कर कचौड़ी का मुँह बंद कर देंगे।भरे हुए लोई को हथेली से थोड़ा थोड़ा दबा कर चपटा कर देंगे। ऐसे ही सभी लोई में पिट्ठी भर देंगे।
🍡 एक कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रखेंगे।
🍡 अब एक लोई लेकर बेलन से बेल कर थोड़ा पतला कर लेंगे। ज्यादा पतला बेलने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो उँगलियों से दबा कर भी पतले कर सकते हैं।सभी लोई को बेल कर तैयार कर लेंगे।
🍡 गर्म तेल में एक एक करके कचौड़ियों को डालेंगे। आंच मध्यम कर देंगे। एक बार में तीन - चार कचौड़ी से ज्यादा कड़ाही में नहीं डालेंगे नहीं तो फूटने का डर रहता है। धीमी आंच पर कचौड़ी को सुनहरा होने तक तलेंगे।
🍡 ऐसे ही सभी कचौड़ी तल कर प्लेट में पेपर नैपकिन रख कर निकाल लेंगे।
🍡 लीजिये हरे मटर की स्वादिष्ट कचौड़ी तैयार है। इसे हरी चटनी या आलू टमाटर की सब्जी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
नोट -
1 - आटे को गूंथते समय आटे को बहुत देर तक नहीं गूथना चाहिए, नहीं तो कचौड़ी खस्ता नहीं बनेगी।
2 - गर्म तेल में कचौड़ी डालने के बाद जब तक कचौड़ी अपने आप तेल के ऊपर नहीं आ जाता उसे पलटे से चलाने की जरूरत नहीं है।
#green peas #kachori #stuffed #cooking #food #yummy #easy recipe #breakfast #recipes
yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about green peas kachori. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.
😱
ReplyDeleteYummy yummy food for me. I prepared this dish today and enjoyed a lot. Great.
ReplyDelete