लादी पाव बिना अंडे के ( EGGLESS LADI PAV )

 

लादी पाव बिना अंडे के 

मैदा, दूध, यीस्ट, नमक, चीनी 

बेक करने के पहले 

सामग्री -
3 कप मैदा 
2 कप दूध 
2 चम्मच चीनी 
1 चम्मच नमक 
2 चम्मच एक्टिव ड्राई यीस्ट 
1 चम्मच मक्खन 
2 चम्मच तेल 

🍔  एक बाउल में आधे कप गर्म दूध में चीनी और यीस्ट डाल कर मिला कर 10 मिनट के लिए ढक कर छोड़ देंगे। 
🍔  मैदा में नमक मिला कर छान लेंगे। 
🍔  10 मिनट के बाद यीस्ट एक्टिव हो जायेगा तब मैदा नमक के मिश्रण को यीस्ट में डाल कर अच्छे से मिलाएंगे और गूथेंगे काम से काम 10 मिनट जिससे मैदा नरम हो जाए और हाथ में चिपकना बंद हो जाए।  
🍔  गुँथे हुए मैदे में तेल मिला कर 10 मिनट और गूथेंगे। मैदे को स्लैब पर पटक पटक कर गूथेंगे। 
🍔  बाउल को प्लास्टिक क्लिंग रैप से बंद कर देंगे। अब किसी गर्म जगह पर बाउल को एक घंटे के लिए रख देंगे। 
🍔  एक घंटे के बाद देखेंगे की मैदा फूल कर डबल साइज का हो गया है। 
🍔  एक बार फिर से मैदा को 5 मिनट गूथेंगे। 
🍔  मैदे की लोई बराबर साइज की काट लेंगे। 
🍔  बेकिंग ट्रे में लोई को गोल करके रखेंगे और एक बार फिर से प्लास्टिक क्लिंग रैप से मुँह बंद देंगे और 20 मिनट के लिए छोड़ देंगे। 
🍔  20 मिनट के बाद पहले से गर्म ओवन में 180 डिग्री पर 20 मिनट के लिए रख देंगे।अगर जरूरत लगे तो कुछ देर और ओवन में रहने देंगे।  
🍔  ओवन से निकालने के बाद पाव पर मक्खन लगाएंगे जिससे पाव पर चमक आ जायेगा। 
🍔  एक कॉटन के कपड़े को पानी से गीला करके निचोड़ कर पाव को ढक देंगे जब तक पाव ठंढा न हो जाये।
🍔  लीजिये रुई जैसा नरम लादी पाव तैयार है इसे मक्खन या जैम लगा कर सर्व करे चाय या कॉफ़ी के साथ या पाव भाजी बनाने में प्रयोग करें। 

#bread #butter #pav #ladi pav #soft #yummy #easy recipe #recipe of the day 

yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about ladi pav eggless. 
viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them. 

Comments

  1. Wonderful. A tasty Ladi Pav as this is always....YES.
    I MADE some today.Yummy yummy food for me.

    ReplyDelete
  2. I made it AS PER your suggested method. IT is now in front of me. I took a bite of it.
    WOW, I ENJOYED IT VERY MUCH. ITS TASTE IS WONDERFUL AND YUMMY.
    THANKS.
    I can now prepare it at home.
    Its healthy too.


    ReplyDelete
  3. Great 👍. I am going to try this.Brilliant.
    I love ❤️ and enjoy 😊 this very much.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में