गाजर का हलवा बनाने का आसान तरीका ( CARROT HALWA )
गाजर का हलवा
गाजर कद्दूकस किया हुआ
खोया
सामग्री -
500 ग्राम गाजर
1 कप दूध
200 ग्राम खोया
200 ग्राम चीनी
2 चम्मच घी
8 -9 इलायची
6 -7 बादाम
किशमिश
काजू
🥕 गाजर मोटे वाले कद्दूकस से कद्दूकस कर लेंगे।
🥕 खोया को धीमी आंच पर भून लेंगे। एक बाउल में निकल लेंगे।
🥕 बादाम और काजू को काट लेंगे। किशमिश धो लेंगे।
🥕 इलायची कूट कर पाउडर बना लेंगे।
🥕 कड़ाही गर्म होने के लिए गैस पर रखेंगे। कद्दूकस किया हुआ गाजर और दूध कड़ाही में डालेंगे और आंच धीमी कर देंगे।
🥕 गाजर नरम होने पर चीनी डालेंगे। जब तक गाजर का पानी सूख न जाये गाजर पकने देंगे।
🥕 गाजर का पानी सूख जाये तब घी डालेंगे अच्छे से चलाएंगे।कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश मिलाएंगे और भूनेंगे।
🥕 5 मिनट बाद खोया मिलाएंगे। 5 - 10 मिनट भूनने के बाद गैस बंद करके इलायची पाउडर मिलाएंगे।
🥕 लीजिये गाजर का हलवा तैयार है। बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट है ये।
🥕 गाजर के हलवे को एक बाउल में डाल कर ऊपर से कतरे हुआ बादाम से सजा कर गर्मागर्म सर्व करें।
नोट - मेवे आप अपने पसंद के डाल सकते है।जो पसंद न हो न डालें।
#gajar #halwa #dessert #yummy #khoya #chini #milk #badam #kaju #kishmish
yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about gajar ka halwa. viewers of yehihaijindagi will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.

I HAVE A FIELD DAY WITH A LOT OF APPRECIATIONS FROM MY FAMILY MEMBERS AS I PREPARED THIS DESERT - GAJAR KA HALWA TODAY. IT MADE ME A HIT. EVERYBODY APPRECIATED ITS TASTE, AND REQUESTED FOR MORE OF IT.
ReplyDeleteULTIMATELY, ALL THE DESERT WHICH I PREPARED , HAD FINISHED.
I PROMISED A LOT OF THIS HALWA NEXT TIME.
I HAVE TO GO TO THE MARKET, YOU KNOW........THEY WANT A LOT OF IT....
MONEY...MONEY....MONEY....
Super Duper tasty Halwa. I went for it - NON STOPPED.
ReplyDeleteGREAT.
This is great 👍 and highly impressed with your brilliant suggestion. I shall try it today.
ReplyDelete