पालक पनीर बिना तेल का ( Palak Paneer Without Oil )


पालक पनीर बिना तेल का 


उबलता पालक मसालों के साथ 


काजू और मसाले 


 पालक प्यूरी काजू और मसालों के साथ 
सामग्री -
500 ग्राम पालक 
200 ग्राम पनीर 
9-10 काजू 
1 बड़ा प्याज़ 
6-7 लहसुन की कलियाँ 
एक टुकड़ा अदरक 
2 हरी मिर्च 
1 चम्मच नींबू का रस 
2 दालचीनी के टुकड़े 
2 बड़ी इलाइची 
नमक स्वादानुसार 
1/2 चम्मच चीनी 
2 बड़े चम्मच क्रीम
1/4 चम्मच गरम मसाला 

🍀  पालक के पत्तों को अच्छे से धोकर एक खुले कड़ाही में डालेंगे एक गिलास पानी के साथ। गैस ऑन करके कड़ाही गर्म करेंगे। पालक को ढकेंगे नहीं।   
🍀  प्याज़ काटकर पालक में डालेंगे। 
🍀  लहसुन की कली और काजू भी पालक में डाल देंगे। 
🍀  अदरक को टुकड़े में काटकर डालेंगे।नींबू का रस मिलाएंगे।  
🍀  दालचीनी और बड़ी इलाइची भी डालेंगे। सबको मिला देंगे। 
🍀  जब पालक की पत्तियाँ नरम हो जाये तब गैस बंद कर देंगे और सामग्री को ठंढा होने देंगे। 
🍀  ठंढा होने पर सभी सामग्री को पीस लेंगे। 
🍀  पनीर को मनचाहे टुकड़ों में काट लेंगे।  
🍀  एक मोटी पेंदी के भगोने में पालक प्यूरी को डालेंगे। प्यूरी गाढ़ी लगे तो और पानी डालेंगे। 
🍀  कटे पनीर के टुकड़ों को ग्रेवी में डालेंगे। 
🍀  नमक और चीनी डाल कर मिलाएंगे। गैस मध्यम रखेंगे। 
🍀  8 -10 मिनट उबलने देंगे फिर सब्जी में गरम मसाला और क्रीम मिला कर  गैस बंद कर देंगे। 
🍀  बिना तेल वाली पालक पनीर की सब्जी तैयार है।इसे गर्मागर्म सर्व करें पराठे या जीरा राइस के साथ। 
🍀  यह स्वादिष्ट होता है और सेहतमंद भी होता है क्योंकि बिना तेल के बनता है। 
नोट - 1 - पालक का हरा रंग ख़राब नहीं हो इसके लिए पालक को मसालों के साथ उबालते समय ढकना नहीं है और खुले मुँह के बर्तन में उबालना है। 
        2 - पालक की सब्जी में चीनी डालने से कड़वापन ख़त्म होता है और स्वाद बढ़ता है। 
#palak #paneer #cream #vegetable #gravy #cardamom #easy recipe #cooking #food #north indian dish 

yehihaijindagi.blogspot.com prepares a recipe. 

Yehihaijindagi.blogspot.com writes about vegetable of palak paneer without edible oil. Viewers will appreciate this recipe.
 


Comments

  1. I PREPARED THIS DISH TODAY AND FOUND VERY CONVENIENT TO PREPARE. I LOVED ITS TASTE.
    EXCELLENT SUGGESTION.

    ReplyDelete
  2. Great suggestion for me. I appreciate your suggestion of the recipe.

    ReplyDelete
  3. This is very healthy recipe. I am highly impressed with your brilliant suggestion and applaud.

    ReplyDelete
  4. I prepared this dish today and enjoyed a lot. Great in TASTE.

    ReplyDelete
  5. I WARMLY APPRECIATE THIS VEGETABLE DEVOID OF OIL. VERY HEALTHY FOR ME.
    THANKS.

    ReplyDelete
  6. wow ! cooking and all ! you seem to be a great cook ! mala jewaychay tuza hatcha !!!!

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में