गोभी, गाजर, शलगम, मूली का मिक्स्ड अचार ( Mixed Pickle )
मिक्स्ड अचार ( Mixed Pickle )
सामग्री -
250 ग्राम फूल गोभी
250 ग्राम गाजर
250 ग्राम शलगम
250 ग्राम मूली
100 ग्राम अदरक
50 ग्राम लहसुन
50 ग्राम हरी मिर्च
3 नींबू
1/2 कप सरसों तेल
अचार मसाला -
100 ग्राम राई
100 ग्राम सौंफ
1 चम्मच मेथी दाना
1/2 चम्मच कलौंजी
1/2 चम्मच अजवाइन
1/2 चम्मच हींग
4 -5 चम्मच नमक
2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
गोभी, गाजर, शलगम, मूली
अचार मसाला
हरी मिर्च
लहसुन
अदरक
⛱. सभी सब्ज़ियों को अच्छे से धोकर मनचाहे साइज़ में काट लेंगे।
⛱ सभी सूखे मसालों को गर्म तवे पर हल्का सा भून लेंगे और दरदरा पीस लेंगे।
⛱ हरी मिर्च को बीच से चीरा लगा देंगे। लहसुन को साबुत ही रहने देंगे। अदरक को मनचाहे मोटाई में लम्बा लम्बा काट लेंगे।
⛱ एक पतीले में एक लीटर पानी गैस पर गर्म होने के लिए रखेंगे और एक चम्मच 🥄 नमक 🧂 पानी में मिलायेंगे।
⛱ पानी जब उबलने लगे तब कटी सब्ज़ियों को खौलते पानी में दो मिनट के लिए डालेंगे।अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को नहीं डालना है।
⛱ दो मिनट बाद सब्ज़ियों को पानी से निकाल कर सूखे मोटे कपड़े पर धूप में रखेंगे।
⛱ जब सब्ज़ी का पानी अच्छे से सूख जाये तब सब्ज़ियों को एक सूखे पतीले में रखेंगे और सभी सूखे मसालों को डाल कर मिलायेंगे।
⛱ सरसों तेल सब्ज़ियों में डाल कर मिलायेंगे।
⛱ नींबू 🍋 का रस निकाल कर सब्ज़ियों में मिलायेंगे।
⛱ अब एक सूखी बरनी में अचार को पलट देंगे और दो दिन के लिए धूप में रखेंगे।
⛱ गोभी, गाजर, शलगम, मूली का मिक्स्ड अचार तैयार है. इसे आप रोटी, पराठे या चावल के साथ खा सकते हैं, खाने का स्वाद बढ़ जायेगा।
नोट - अगर आपको खट्टा मीठा मिक्स्ड अचार पसंद हो तो आधे कप सिरके में एक गुड़ की भेली पिघला कर अचार में मिला देंगे, बाकि पूरी विधि ऊपर बताये तरीके से ही रहेगी।
#mixed #pickle #tangy #spicy #cauliflower #carrot #radish #turnip #lemon #ginger #garlic #chilli
yehihaijindagi.blogspot.com prepares a pickle recipe.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about gobhi, gajar, shalgam, mooli ka mixed achaar. viewrs will like its preparation method.



I Prepared this pickle today after going the method.
ReplyDeleteIt is the best healthy pickle I ever had.
Great.
EXTRAORDINARILY SMACKING MOUTHWATERING TASTY AND HEALTHY PICKLE, I HAVE EVER USED IN MY PLATTER. FANTASTIC SUGGESTION. GREAT.
ReplyDeleteEXTRAORDINARILY SMACKING MOUTHWATERING TASTY AND HEALTHY PICKLE, I HAVE EVER USED IN MY PLATTER. FANTASTIC SUGGESTION. GREAT.
ReplyDelete