च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )
च्यवनप्राश
भाँप में पका आँवला
घी और केसर
दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, इलाइची
ख़ज़ूर और गुड़
सामग्री -
250 ग्राम आँवला
3 ख़ज़ूर
2 चम्मच घी
200 ग्राम गुड़
केसर
1 इंच का दालचीनी
1 इंच का अदरक
4 इलाइची छोटी
5-6 काली मिर्च
5-6 लौंग
1 छोटा टुकड़ा जायफल
👉 Food Steamer में आँवला को नरम होने तक रखेंगे.
👉 ठंढा होने पर आँवले में से गुठली अलग कर देंगे.
👉 भाँप से पके आँवले को मिक्सी में पीस लेंगे.
👉 खजूर को थोड़े से गर्म पानी में भिगो देंगे. कुछ देर बाद बारीक बारीक काट लेंगे.
👉 केसर एक चम्मच पानी में भिगो देंगे.
👉 दालचीनी, इलाइची, लौंग, काली मिर्च और जायफल को पाउडर कर लेंगे.
👉 अदरक कद्दूकस कर लेंगे.
👉 कड़ाही गर्म करेंगे. गर्म हो जाने पर घी डालेंगे कड़ाही में. आँवले के पेस्ट को घी में धीमी आंच पर भूनेंगे. अदरक डालेंगे.
👉 आँवले में खजूर डालेंगे. गुड़ डालेंगे जिससे रंग गाढ़ा होने लगेगा.
👉 पीसे मसालों को डालेंगे. आंच धीमी ही रखेंगे.
👉 केसर मिलाएंगे. मिश्रण को तब तक पकाएंगे जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. गैस बंद कर देंगे.
👉 च्यवनप्राश तैयार है. ठंढा होने पर इसे कांच के बोतल में रख कर सूखी ठंढी जगह पर रखेंगे.
👉 जाड़े में इसे रोजाना गर्म दूध के साथ खाने से सर्दी जुकाम होने से सभी बचे रहेंगे. ये स्वास्थ्य वर्धक होता है. खाने में भी स्वादिष्ट होता है.
#gooseberry #healthy #nutrition #jaggery #improve immune system #health tonic #easy recipe
yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about easy to make chyawanprash recipe. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.

This is a very easy way to prepare a healthy Chawanprash, which is extremely healthy and relevant to the recent times. I appreciate from my heart for giving a great recipe. Appreciate.
ReplyDeleteHealthy recipe for us and highly impressed.
ReplyDeleteVery easy to prepare.
This is an excellent method to prepare a tasty and yummy cwanprash. I liked the tasty and healthy chawanprash.
ReplyDeletePLEASE give more such excellent recipe.
I purchased all ingredients today and have prepared again. It is a great 👍 suggestion.
ReplyDeleteVery nice and easy method.
ReplyDeleteI reiterate my whole hearted appreciation for suggesting this.
ReplyDeleteThanks.