वर्मिसेली खीर ( Vermicelli Kheer )

 

ख़ीर 

घी, सेवई, दूध, चीनी, मेवा 

सामग्री -
100 ग्राम सेवई मोटी ( Vermicelli )
1 टेबल स्पून घी 
1 लीटर दूध 
100 ग्राम चीनी ( 1/2 कप )
5 बादाम 
8 - 9 किशमिश 
6 काजू 
1/2 चम्मच चिरौंजी 
6 छोटी इलायची 

😇  गर्म कड़ाही में घी डाल कर सेवई भून लेंगे। भून जाने पर सेवई को एक प्लेट में निकाल लेंगे। 
😇  दूध को कड़ाही में गर्म होने के लिए रख देंगे। उबाल आने के बाद दूध में भुनी सेवई डाल कर फिर से उबाल आने तक गर्म करेंगे। 
😇  मेवे को काट कर दूध में मिलाएंगे। आंच धीमी कर देंगे। 
😇  दूध को तब तक गाढ़ा करेंगे जब तक की सेवई नरम न हो जाये। 
😇  सेवई को एक कटोरी में चम्मच से डाल कर चेक करेंगे, अगर सेवई दूध के साथ कटोरी में गिर रही है इसका मतलब है सेवई तैयार है। 
😇  सेवई में चीनी और इलायची पाउडर मिला कर गैस बंद कर देंगे। 
😇  दस मिनट के बाद बाउल में निकाल कर कटे बादाम को ऊपर से सजा कर सर्व करेंगे। इसे ठंडी करके भी खाने में अच्छी लगती है।
 
#vermicelli #kheer #dessert #yummy #sweet #healthy recipe #healthy eating #meetha #mouthwatering

yehihaijindagi.blogpost.com prepares a cooking recipe.

yehihaijindagi.blogspot.com writes about vermicelli kheer. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will appreciated by them.

 

Comments

  1. I prepared this dish today. I am greatly delighted that you gave an excellent method to prepare a tasty and yummy recipe for me.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में