स्वीट ग्रिल्ड चीज़ सैंडविच ( Sweet grilled cheese sandwich )
स्वीट ग्रिल्ड चीज़ सैंडविच
दो लोगों के लिए सामग्री -
4 स्लाइस ब्रेड
2 बड़े चम्मच चीज़ स्प्रेड
1 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर
1 चम्मच चीनी
🍞 दो ब्रेड स्लाइस पर चीज़ स्प्रेड फैलाएंगे।
🍞 अब मिल्क पाउडर स्लाइस के ऊपर फैलाएंगे।
🍞 चीनी को अब स्लाइस के ऊपर फैलाएंगे और अब दोनों प्लेन स्लाइस को ऊपर से रख कर हथेली से अच्छे से दबा देंगे।
🍞 दोनों पेयर ब्रेड स्लाइस को अब सैंडविच मेकर में रख कर स्विच ऑन कर देंगे।
🍞 जब सैंडविच तैयार होने का सिग्नल दिखे तब सैंडविच मेकर का स्विच ऑफ कर देंगे और दो मिनट के लिए सैंडविच को मेकर में ही रहने देंगे जिससे सैंडविच गोल्डन कलर का हो जायेगा और क्रिस्पी भी हो जायेगा।
🍞 अब सैंडविच को एक प्लेट में निकाल कर बीच से तिकोना काट कर दो हिस्से में कर देंगे। लीजिये टेस्टी स्वीट चीज़ सैंडविच रेडी है। इसे गर्मागर्म ही सर्व करें।
नोट - सैंडविच को आप तवे पर या ओवन में भी बना सकते हैं। चीनी की जगह शहद भी इस्तेमाल कर सकते हैं मिठास के लिए।
#sweet #cheese #grilled #sandwich #honey #cheese spread #yummy #sugar #breakfast
yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about sweet grilled cheese sandwich. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes.these cooking recipes will be appreciated by them.

I prepared this dish today and enjoyed a lot. Yummy yummy food for me. It is so quick to prepare.
ReplyDelete