ब्रेड पकोड़ा स्टफ्ड ( Stuffed Bread Pakora )
ब्रेड पकोड़ा स्टफ्ड
ब्रेड स्लाइस
उबला मसाला आलू
बेसन का घोल
2 लोगों के लिए सामग्री -
4 ब्रेड स्लाइस
1 कटोरी बेसन
1 चम्मच चावल का आटा
नमक स्वादानुसार
हल्दी
एक चुटकी बेकिंग पाउडर
तेल तलने के लिए
भरावन के लिए -
2 उबले आलू
1 हरी मिर्च
एक टुकड़ा अदरक
1 चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
1/4 चम्मच अमचूर पाउडर
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
हल्दी
हरी चटनी के लिए -
एक कटोरी धनिया पत्ती
2 हरी मिर्च
एक टुकड़ा अदरक
नमक
1/2 नींबू
🍞 आलू को उबाल कर छील लेंगे।आलू को मैश करके उसमें बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा धनिया पत्ती, अमचूर पाउडर, भुना जीरा पाउडर, अदरक और नमक मिला देंगे।ब्रेड में भरने के लिए आलू का मिश्रण तैयार है।
🍞 ब्रेड को बीच से तिकोना काट लेंगे।
🍞 एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, हल्दी और नमक को अच्छे से मिलाएंगे और थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए बिना गांठ का घोल बनाएंगे। अब बेकिंग पाउडर को घोल में मिला देंगे।
🍞 धनिया पत्ती, हरी मिर्च, अदरक, नींबू के रस और नमक को मिक्सी में पीस लेंगे।धनिया चटनी तैयार है।
🍞 ब्रेड के टुकड़ों पर हरी धनिया चटनी फैला कर आलू मिश्रण ऊपर से लगा देंगे। अब एक ब्रेड के टुकड़े को ऊपर से रख कर हथेली से दबा देंगे।
🍞 सभी ब्रेड में इसी तरह से चटनी और आलू लगा कर सैंडविच बना लेंगे।
🍞 कड़ाही में तेल गर्म करेंगे। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तब एक सैंडविच को बेसन के घोल में डाल कर गर्म तेल में डालेंगे।एक बार में दो ही पकौड़े को तेल में डालेंगे।
🍞 इसी तरह से सभी ब्रेड पकौड़ों को तैयार कर लेंगे। इसे हरी चटनी या सॉस के साथ गरमा गर्म सर्व करें।
नोट - स्टफ़िंग में आलू की जगह पनीर भर सकते हैं।
आलू में उबला मटर मिला कर भी भर सकते हैं।
आलू में भुना प्याज और लहसुन भी मिला सकते हैं।
#aloo #bread #stuffed #sandwich #tangy #spicy #yummy #homemade #healthy
yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about stuffed bread pakora. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.


THERE COULD NOT BE A BETTER QUICK RECIPE THAN THIS. I LIKED IT VERY MUCH.
ReplyDeleteThanku
DeleteThis is great for my snacks. I am going to prepare it.
ReplyDeleteI prepared this dish today and tasted your suggested recipe in the morning. Beautiful. Yummy yummy food for me.
ReplyDeleteThanku
Delete