नींबू का अचार बनाये एक घंटे में ( Lemon Pickle )
नींबू का अचार
अचार मसाला घर का
भाप दिया हुआ नींबू
भाप के बाद कटा नींबू
अचार डालने के लिए धुला नींबू
सामग्री -
250 ग्राम नींबू
30 ग्राम ( डेढ़ चम्मच ) नमक
1/4 कप सरसों तेल
अचार मसाला -
1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटी चम्मच राई कुटी हुई
1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च कुटी हुई
1/2 छोटी चम्मच कलौंजी
1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटी चम्मच हींग
सबको एक बाउल में अच्छे से मिला लेंगे। तैयार है अचार मसाला।
🍋 एक भगौने में एक गिलास पानी उबलने के लिए रख देंगे।जब पानी उबलने लगे तब नींबू को अच्छे से धोकर एक जाली में रखकर भगोने के ऊपर देंगे और एक ढक्कन से ढक देंगे।आंच धीमी कर देंगे।
🍋 20 मिनट के बाद गैस बंद कर देंगे। और 10 मिनट निम्बू को ढका ही रहने देंगे।
🍋 नींबू को एक प्लेट में निकल कर ठंढा होने देंगे। जब नींबू ठंढा हो जाये तो उसे मनचाहे टुकड़ों में काट लेंगे।
🍋 नींबू में नमक, लाल मिर्च पाउडर, राई कुटी, काली मिर्च कुटी, कलौंजी, हल्दी पाउडर और हींग को अच्छे से मिलाएंगे। अब सरसों तेल डालेंगे और मिलायेंगे सभी को।
🍋 अब नींबू के अचार को एक कांच के जार में रखकर 4 -5 दिनों के लिए तेज धूप में रखेंगे। अचार तैयार है। इसे पराठे, पूरी या पुलाव किसी के साथ भी खा सकते हैं।
#nimbu #achar #masala #pickle #spicy #tangy #lemon #hing #salt #turmeric #rai #black pepper
yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about nimbu ka achar banaye ek ghante me. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking topics. these cooking topics will be appreciated by them.


Majedaar anchaar hai. M. T.
ReplyDeleteInstant and east to make 👍
ReplyDeleteI AM SPELLBOUND and IMPRESSED WITH YOUR WRITING. I PREPARED THIS ACHAR SO QUICKLY AND EFFICIENTLY AS PER YOUR EXCELLENT SUGGESTION.
ReplyDelete