लौकी चना दाल ( Lauki chana dal )

 

लौकी चना दाल 

अदरक, लहसुन, हरी मिर्च कुटी हुई 
प्याज कटा हुआ 
टमाटर पिसा हुआ 
लौकी, चना दाल 

सामग्री -
200 ग्राम लौकी 
एक कटोरी चना दाल 
2 टमाटर पिसा हुआ
1 प्याज लच्छे में कटा हुआ 
7 लहसुन की कली 
एक टुकड़ा अदरक  
2 चम्मच घी 
1/2 चम्मच जीरा 
हल्दी 
नमक स्वादानुसार 
हरा धनिया बारीक कटा 
1/4 चम्मच गरम मसाला 

🍐  चना दाल को अच्छे से धोकर एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख देंगे। 
🍐  लौकी को छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। 
🍐  अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कूट कर रख लेंगे। 
🍐  टमाटर को पीस लेंगे। 
🍐  कूकर को गैस पर गर्म होने के लिए रखेंगे। घी डालेंगे ,घी गर्म होने पर जीरा डालेंगे। जीरा पट पटाने लगे तब कटा हुआ प्याज़ डालेंगे। सुनहरा होने तक भूनेंगे। 
🍐  प्याज़ भून जाए तब अदरक, लहसुन और हरी मिर्च कुटी हुई डाल कर अच्छे से भूनेंगे।   
🍐  अब पिसा हुआ टमाटर डालेंगे, नमक और हल्दी भी डाल कर अच्छे से मिलाएंगे। धीमी आंच पर मसाला भूनेंगे जब तक मसाले से घी अलग न हो जाए। 
🍐  भुने मसाले में दाल डालेंगे और पांच मिनट भूनेंगे। 
🍐  लौकी के टुकड़ों को डाल कर चलाएंगे। पांच मिनट चला कर एक गिलास गर्म पानी डाल कर ढक्कन बंद कर देंगे। 
🍐  पांच सिटी के बाद गैस बंद कर देंगे। ढक्कन को तुरंत नहीं खोलेंगे। 
🍐  कुछ देर के बाद ढक्कन खोल कर गरम मसाला और कटी धनिया से गार्निश करेंगे।
🍐  अगर दाल में पानी ज्यादा लगे तब थोड़ी देर कुकर को बिना ढक्कन लगाए थोड़ी देर गैस पर रहने देंगे।   
🍐  सर्व करने के लिए तैयार है लौकी चना दाल, इसे चावल या रोटी के साथ सर्व करें। खाने में स्वादिष्ट होता है। 
नोट - 1- चना दाल की जगह मूंग दाल या अरहर दाल में भी बना सकते हैं। 
        2 - घी की जगह तेल में भी बना सकते हैं। 
        3 - बिना प्याज लहसुन के भी बना सकते हैं। तब सर्व करने के पहले घी गर्म करके उसमें जीरा डाल कर लौकी चना दाल के ऊपर डालेंगे। ऐसे भी स्वादिष्ट लगता है। 

#vegetable #bottle guard #gram dal #cooking #food #easy recipe #tamatar #pulses #tasty #yummy 

yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.

yehihaijindagi.blogspot.com writes about lauki chana dal. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cookong recipes will be appreciated by them. 


Comments

  1. THIS DAL IS AN EXCELLENT RECIPE WITH RICE. YOU SUGGEST VERY GOOD AND NEW RECIPES. GO ON.....

    ReplyDelete
  2. There can not be a better dal for me than this to go along with rice. Yummy yummy food for me.

    ReplyDelete
  3. This is a fantastic idea 💡 for me and shall prepare today.
    Great 👍.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में