फलाहारी कुट्टू अप्पे ( Kuttu Appe )
फलाहारी कोट्टु अप्पे
करी पत्ता
घी, काली मिर्च, सेंधा नमक
उबला आलू, धनिया पत्ती
कोट्टु आटा, पनीर
सामग्री -
100 ग्राम कोट्टु आटा
2 उबले आलू कद्दूकस किये हुए
100 ग्राम पनीर
एक टुकड़ा अदरक कद्दूकस किया हुआ
5 -6 करी पत्ता बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
2 चम्मच घी
1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
सेंधा नमक स्वादानुसार
1/2 नींबू का रस
🌿 उबले आलू और पनीर को कद्दूकस कर लेंगे। अदरक को भी कद्दूकस कर लेंगे।
🌿 धनिया पत्ती और करी पत्ता को बारीक काट लेंगे।
🌿 कोट्टु आटा, आलू, पनीर, धनिया पत्ती, अदरक, करी पत्ता, हरी मिर्च, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, एक चम्मच गर्म घी और नींबू रस सबको एक बाउल में अच्छे से मिला लेंगे। थोड़ा पानी डाल कर सबको अच्छे से मिला लेंगे। अब छोटे छोटे बॉल बना लेंगे मिश्रण से।
🌿 अप्पे पैन को गर्म करेंगे और एक एक बूँद घी डालेंगे सभी कैविटी में। अब मिश्रण से बने बॉल को अप्पे पैन में डाल कर ढक्कन से ढक देंगे।
🌿 दो मिनट के बाद ढक्कन हटा कर अप्पे को पलट देंगे। अप्पे को पलट पलट कर सुनहरा होने तक सेकेंगे।
🌿 फलाहारी कोट्टु अप्पे रेडी है सर्व करने के लिए। इसे नारियल चटनी के साथ सर्व करें। खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है और हेल्दी भी होता है।
#healthy #cooking #food #paneer #aloo #easy recipe #recipe of the day #snacks #yummy
yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about phalahari kuttu appe. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.


HOW AN EXCELLENT RECIPE....I APPRECIATE THIS RECIPE.
ReplyDeleteThanku
DeleteI am highly impressed by your brilliant suggestion. I prepared it today and it was a great hit. All appes were eaten in no time. Thanks for your brilliant idea.
ReplyDeleteThanku
DeleteYou have suggested an excellent recipe for me and prepared it today. EXCELLENT.
ReplyDeleteThanku
Delete