कद्दू ( कोहड़ा ) काले चने की सब्जी



कद्दू चने की सब्जी 

अदरक, लहसुन, हरी मिर्च कुटा हुआ 
उबला चना 
कद्दू 
सामग्री -
500 ग्राम कद्दू 
100 ग्राम काला चना उबला हुआ 
2 हरी मिर्च 
6 -7 लहसुन की कली
एक टुकड़ा अदरक 
1/2 चम्मच मेथी दाना 
हल्दी 
हींग 
नमक स्वादानुसार 
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर  
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला 

💢  कद्दू को छीलकर मनचाहे साइज के टुकड़ों में काट लेंगे।
💢  काले चने को 3-4 घंटे पानी में भिगो कर रखने के बाद कुकर में उबाल लेंगे। 
💢  अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कूट लेंगे। 
💢  एक कड़ाही को गैस पर गर्म करेंगे और उसमें सरसों तेल डालेंगे। तेल गर्म होने पर मेथी दाना डालेंगे।
💢  अब हींग और कुटे हुए ( अदरक, लहसुन, हरी मिर्च ) को कड़ाही में डाल कर उबले चने को डालेंगे और 5 मिनट के लिए तेज़ आंच पर लगातार चलाते हुए भूनेंगे। 
💢  कड़ाही में अब कटे हुए कद्दू डालेंगे। हल्दी नमक डाल कर अच्छे से चलाएंगे। गैस धीमी करके सब्जी को ढँक देंगे। 
💢  सब्जी को थोड़ी थोड़ी देर पर चलाते रहेंगे जब तक कद्दू गल न जाये।
💢  कद्दू गल जाये तब सब्जी में अमचूर पाउडर और गरम मसाला डाल कर अच्छे से मिला देंगे। 
💢  कद्दू और काले चने की चटपटी स्वादिष्ट सब्जी तैयार है। इसे गर्मागर्म पूड़ी या कचौड़ी के साथ सर्व करें। 



#kaddu #sabji #chana #recipe #tasty #yummy #poori #vegetable #cooking

yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.

yehihaijindagi.blogspot.com writes about kaddu kale chane ki sabji. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them. 

 




Comments

  1. Beautiful presentation of an excellent recipe. I am greatly delighted that you gave an excellent method to prepare a tasty recipe.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में