आसान छोले रेसिपी ( Easy Chole Recipe )

 

छोले 


8 घंटे भिगोने के बाद उबालने के लिए कुकर में रखे छोले 
कद्दूकस किया हुआ प्याज़ 
कुटी हुई अदरक, लहसुन और हरी मिर्च 
पिसा हुआ टमाटर 

सामग्री -
500 ग्राम छोले 
2 तेजपत्ता 
8 -9 काली मिर्च 
5 -6 लौंग 
1 बड़ी इलायची 
एक टुकड़ा दालचीनी 
1/2 चम्मच जीरा 
2 चम्मच छोले मसाला 
1 बड़ा प्याज कद्दूकस किया हुआ 
8 -9 लहसुन की कली 
एक टुकड़ा अदरक 
2 बड़े टमाटर पिसा हुआ 
1 चम्मच अमचूर पाउडर 
1 चम्मच धनिया पाउडर 
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 
नमक स्वादानुसार 
हींग थोड़ा सा 
1/4 चम्मच गरम मसाला
धनिया पत्ती बारीक कटी हुई  
तेल 
👉  काबुली चने को अच्छे से धोकर एक घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख देंगे।एक घंटे के बाद पानी बदल देंगे और फिर से दूसरा साफ़ पानी डाल कर एक ढक्कन से ढक कर रख देंगे 8 घंटे के लिए।
इस विधि से धोने और भिगोने से पानी साफ़ रहेगा उबालने के लिए नहीं तो 8 घंटे भिगोने के बाद पानी में बदबू आ जाता है और पानी में गन्दा बुलबुला भी आ जाता है गर्मी के दिनों में।    
👉  कुकर में काबुली चने को पानी के साथ डालेंगे। तेजपत्ता, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, बड़ी इलायची और नमक डाल कर ढक्कन लगा देंगे और गैस पर चढ़ा देंगे।  5 -6 सिटी के बाद गैस बंद कर देंगे। 
👉  प्याज को कद्दूकस कर लेंगे। अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कूट लेंगे। टमाटर को पीस लेंगे। 
👉  कड़ाही को गर्म होने के लिए गैस पर रख देंगे। गर्म होने पर तेल डालेंगे। गर्म तेल में जीरा डालेंगे। पटपटाने के बाद कद्दूकस किया हुआ प्याज़ डालेंगे। प्याज़ जब सुनहरा भुन जाए तब कुटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालेंगे ,साथ में धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, छोले मसाला, हींग और नमक ( थोड़ा सा क्योंकि उबालते समय भी नमक डाला गया था )  
बाद में हींग डालने से उसका खुशबू और फ्लेवर बहुत अच्छा आता है। 
👉  मसाला अच्छे से भून जाए तब पिसा हुआ टमाटर डालेंगे और तब तक भुनेंगे जब तक मसाला तेल न छोड़ दे। अब उबले हुए काबुली चने को बिना पानी के डाल कर ढक्कन से ढक देंगे और आंच धीमी कर देंगे। बीच बीच में छोले को चलाते रहेंगे। 5 मिनट के बाद उबले छोले के पानी को भी कड़ाही में डाल कर छोले को अच्छे से चलाएंगे और कुछ देर और धीमी आंच पर पकाएंगे।गैस बंद कर देंगे। 
👉  छोले में गरम मसाला मिलाएंगे और कटी हुई धनिया पत्ती डालेंगे। छोले तैयार है पूरी या जीरा राइस के साथ सर्व करने के लिए। 

#chole #chana # cuisine #panjabi food #cooking #food #recipe of the day #easy to cook 

yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.

yehihaijindagi.blogspot.com writes about easy chole recipe. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.

    





Comments

  1. I prepared this dish today and enjoyed a lot. A definite hit.Beautiful suggestion.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में