भुना सिंघाड़ा फलाहारी ( Roasted Singhara )

 

भुना सिंघाड़ा फलाहारी ( Roasted Singhara )

सिंघाड़ा 
गर्म घी, काली मिर्च और सेंधा नमक 
सामग्री-
250 ग्राम सिंघाड़ा 
1 चम्मच घी 
1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर 
सेंधा नमक स्वादानुसार 
1/2 चम्मच जीरा 
1/2 नींबू का रस 

🌱  सिंघाड़े का छिलका चाकू की मदद से काट कर हटा देंगे।
🌱  कटे हुए सिंघाड़े को पानी से अच्छे से धो लेंगे और एक कपड़े पर सूखने के लिए फैला देंगे। 
🌱  कड़ाही में घी गर्म करके जीरा डालेंगे। 
🌱  जीरा पट पटाने लगे तब छिला हुआ सिंघाड़ा डालेंगे। 
🌱  दो मिनट तेज आंच पर भूनेंगे। आंच धीमी करके सेंधा नमक डालेंगे और ढक्कन से ढँक देंगे। 
🌱  थोड़ी थोड़ी देर बाद सिंघाड़े को चलते रहेंगे जिससे जले नहीं। 
🌱  जब सिंघाड़ा गल जाए तब गैस बंद कर देंगे। सिंघाड़े को बहुत ज्यादा गलने की जरूरत नहीं है। 
🌱  सिंघाड़े में काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएंगे। 
🌱  व्रत में खाने के लिए भुना सिंघाड़ा सर्व करने के लिए तैयार है। इसे गर्मागर्म ही सर्व करें। 
🌱  यह बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। 
नोट - इसे उबाल कर भी बनाया जाता है। उबलने के बाद छिलका हटा कर भूना जाता है। 

#roasted #snacks #vrat #healthy #yummy #cooking #food #easy recipe #homemade snacks 

yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.

yehihaijindagi.blogspot.com writes about bhuna singhara phalahari. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.


Comments

  1. I AM DEEPLY IMPRESSED AT YOUR EXCELLENT RECIPE. FANTASTIC.

    ReplyDelete
  2. I prepared it today. All my family members were amazed at your brilliant idea.

    ReplyDelete
  3. Beautiful presentation of an excellent recipe for me. I prepared this dish today. Yummy yummy.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में