समोसा - ( Samosa )

 

समोसा 

पाँच लोगों के लिए 
सामग्री - भरने के लिए 
4 उबले आलू 
1/2 कटोरी मटर 
2 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ 
एक अदरक का टुकड़ा कुटा हुआ 
1 छोटे चम्मच धनिया पाउडर 
1/2 छोटे चम्मच भुना जीरा पाउडर 
1/2 छोटे चम्मच अमचूर पाउडर 
1/4 छोटे चम्मच गरम मसाला 
नमक स्वादानुसार 
हल्दी 
तेल तलने के लिए 

सामग्री 

तैयार भरावन सामग्री 
मैदे की लोई 

सामग्री - बाहरी परत के लिए 
2 कटोरी मैदा ( 200 ग्राम )
1/2 कटोरी घी (50 ग्राम )
1/4 छोटे चम्मच अजवाइन 
 

भरने की विधि 

तलने के लिए तैयार समोसा
 
👰  सबसे पहले आलू उबाल लेंगे। उबलने के बाद आलू छील कर छोटे टुकड़ों में तोड़ लेंगे।  
👰  अदरक बारीक कूट लेंगे और हरी मिर्च भी बारीक काट लेंगे। 
👰  भुना जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला मिला कर कटोरी में रख लेंगे। 
👰  अब मैदा में घी नमक और अजवाइन डाल कर हथेली से रगड़ कर अच्छे से मिलाएंगे। थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर मैदे को सख्त गूथेंगे। मैदे पर थोड़ा सा घी लगा कर एक कपडे से ढक कर आधे घंटे के लिए रख देंगे। 
👰  कड़ाही में थोड़ा सा तेल डाल कर गर्म करेंगे। गर्म तेल में अदरक, हरी मिर्च और मटर डालेंगे। ढक कर पकाएंगे मटर गलने तक।
👰  मटर गल जाने के बाद उबला आलू तोड़ कर डालेंगे।नमक, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डाल कर अच्छे से मिलाएंगे। भरने के लिए मिश्रण तैयार है। 
👰  मैदे की पांच लोई बना लेंगे। एक लोई लेकर गोल बेल लेंगे रोटी के आकर का। चाकू से उसे बीच से काट कर दो हिस्सों में बाँट देंगे। 
👰  अब एक हिस्से को पानी लगा कर तिकोने आकार का बना कर उसमें आलू मिश्रण को भर देंगे। किनारों पर पानी लगाकर अच्छे से चिपका देंगे मैदे के किनारों को जिससे आलू तलते समय बाहर न निकल पाए। इसी तरह से बाकी की लोई में आलू मिश्रण भरेंगे।
 👰   अब कड़ाही में तेल गर्म करेंगे। गर्म तेल में 4 -5 समोसों को तलने के लिए डालेंगे। आंच मध्यम कर देंगे। सुनहरा होने पर समोसों को कड़ाही से निकाल लेंगे और बाकी के समोसों को भी इसी तरह से तल कर निकाल लेंगे। गैस बंद कर देंगे।  
👰  गर्मागर्म समोसे धनिया की चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें। 
नोट - भरने के लिए मिश्रण तैयार करते समय आलू में काजू, किशमिश भी डाल सकते हैं या पनीर के टुकड़े भी डाल सकते हैं। 
#samosa # vegetarian # aloo #peas #snacks #breakfast #cooking #food #yummy 

yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.
 
yehihaijindagi.blogspot.com writes about samosa. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.



Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में