पनीर खीर ( Paneer kheer )

 

पनीर खीर 

केसर, पनीर, दूध, घी और चीनी 

पाँच लोगों के लिए 
सामग्री -
1 लीटर फुल क्रीम दूध 
100 ग्राम  पनीर 
200 ग्राम चीनी 
1 चम्मच 🥄 घी 
एक चुटकी 🤏 केसर 
5-6 इलायची पाउडर 
8-9 काजू, पिस्ता, बादाम कटे हुए 

🍯   सबसे पहले  पनीर  को एक से.मी. क्यूब्स में काट लेंगे। गर्म पैन में घी डाल कर  पनीर  क्यूब्स को 2-3 मिनट हल्का सा भून लेंगे।एक प्लेट में निकाल लेंगे।
🍯   पैन में दूध गर्म होने के लिए रखेंगे।धीमी आँच पर दूध को लगातार चलाते हुए गाढ़ा करेंगे।एक चौथाई दूध कम होने के बाद पनीर  को गर्म गाढ़े होते दूध में डाल कर धीमी आँच पर गाढ़ा होने देंगे।
🍯   एक चम्मच 🥄 दूध में केसर भिगो देंगे।
🍯   कटे मेवे में से आधे को दूध में डाल देंगे।
🍯   दूध जब गाढ़ा हो जाए तो चीनी मिला देंगे।चीनी अच्छे से खीर में घुल जाए तब गैस बंद कर देंगे।दूध में घुला केसर खीर में मिला देंगे।
🍯   थोड़ा ठंडा होने पर इलायची पाउडर डाल कर मिलायेंगे।
🍯   आधे कटे मेवे को  खीर  के ऊपर डेकोरेट करके गर्मागर्म सर्व करेंगे। 

#kheer #paneer #milk #kaju #pista #badam #dessert #sweet #food


yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.

yehihaijindagi.blogspot.com writes about paneer kheer. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them. 


Comments

  1. AN EXCELLENT DISH.
    I TASTED IT AFTER PREPARATION ALONG WITH MY GUESTS.
    APPRECIATE YOUR SUGGESTION.

    ReplyDelete
  2. AFTER PREPARATION , WE ATE THIS DISH ALONG WITH GUESTS.
    ALL ARE VERY APPRECIATIVE.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में