कटहल का अचार ( Jackfruit pickle )
कटहल का अचार
भाप से गलाये कटहल के टुकड़े, सरसों तेल, अचार मसाला
सामग्री -
1/2 किलो कटहल छिला हुआ
एक कप सरसों तेल
1 टेबल स्पून नमक
1 टेबल स्पून पीली सरसों
1 टेबल स्पून राई
1 टेबल स्पून मोटा सौंफ
5 - 6 सबूत लाल मिर्च
1 टी स्पून हल्दी पाउडर
1/2 टी स्पून हींग
1 टी स्पून अजवाइन
1 टी स्पून मेथी दाना
1 टी स्पून कलौंजी ( मँगरैल )
💬 कटहल कच्चा और सफ़ेद वैरायटी का होना चाहिए। इसे दुकानदार से ही छिलवा लीजिये। हाथों में और चाकू में अच्छे से तेल लगा कर कटहल को एक इंच के टुकड़े में काट लीजिये।
💬 एक बड़े भगोने या कुकर में एक गिलास पानी गर्म होने के लिए गैस पर रखेंगे। इसके अंदर कुकर स्टैंड रखेंगे।
💬 पानी में जब उबाल आने लगे तब चलनी में कटे कटहल के टुकड़े रखकर कुकर के ऊपर रखेंगे और एक ढक्कन से ढक देंगे। थोड़ी थोड़ी देर पर कटहल के टुकड़ों को उलट पलट कर देंगे जिससे सभी टुकड़े अच्छे से गल जाएं। 15 मिनट भाप देंगे कटहल को। अब कटहल के टुकड़ों को एक सूखे कपड़े पर फैला देंगे।
💬 अचार मसाला तैयार करेंगे। गर्म तवे पर सरसों, राई, लाल मिर्च को भून लेंगे फिर मेथी दाना डाल कर दो मिनट चला कर गैस बंद कर देंगे। ठंढा होने पर मिक्सी में दरदरा पीस लेंगे। अब पीसे मसाले में नमक, हल्दी, अजवाइन, मँगरैल, सौंफ और हींग मिला देंगे।
💬 एक भगोने में कटहल के टुकड़ों को डालेंगे और तैयार किये गए अचार मसाले को डाल कर अच्छे से मिलाएंगे। अब कच्चा सरसों तेल मिलाएंगे।जिनको कच्चा सरसों तेल पसंद न हो वो तेल को अच्छे से गर्म कर लें फिर उसे ठंढा होने के लिए छोड़ दे तब अचार में मिलाएं।
💬 अचार को एक कांच के बोतल में डाल कर दो दिन के लिए तेज धूप में रख देंगे जिससे राई और सरसों गल जाये और अचार खट्टा हो जाये।
💬 लीजिये कटहल का अचार खाने के लिए तैयार है। इसे पराठे, पूड़ी, खिचड़ी, चावल के साथ खाने में मज़ा आता है।
नोट - कटहल के टुकड़ों को नमक वाले गर्म पानी में दस मिनट तक उबाल कर भी बना सकते हैं लेकिन तब कटहल को पानी से निकाल कर तेज धूप में 5 घंटे रखना होगा नहीं तो अचार ख़राब हो सकता है पानी रह जाने पर।
#achar #pickle #tangy #jackfruit #pickle #spicy
yehihaijindagi.blogspot.com prepares a pickle.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about kathal ka achaar. viewers of yehihaijindagi.blospot.com will like its cooking topics. these cooking topics will be appreciated by them.


I prepared this achar today and enjoyed a lot. A mouth watering achar.
ReplyDelete