ब्रेड इडली

ब्रेड इडली 

☝आलू टिक्की

                          ब्रेड कटा हुआ, ब्रेड दही में डीप किया हुआ 

               टिक्की पर दही में डीप किया ब्रेड, गर्म किया करी पत्ता और राई 

सामग्री -

 250 ग्राम आलू 

 6 ब्रेड स्लाइस 

100 ग्राम दही 

10-12 करी पत्ता 

1/2 चम्मच राई 

एक टुकड़ा अदरख 

2 हरी मिर्च 

नमक स्वादानुसार 

विधि -

🍞- आलू उबाल कर उसे मैश कर लेंगे। अदरख बारीक कटा हुआ, नमक और बारीक कटी हरी मिर्च को आलू में मिलाएंगे। टिक्की बना कर तवे पर सेंक लेंगे। 

🍞- सभी ब्रेड को कटोरी से गोल गोल काट लेंगे। 

🍞- दही को एक बाउल में अच्छे से फेटेंगे। दही में नमक मिलाएंगे। 

🍞- फ्राई पैन को गर्म करेंगे। थोड़ा सा तेल डालेंगे। अब उसमें करी पत्ता और राई डालेंगे। अच्छे से गर्म होने पर गैस बंद कर देंगे। 

🍞- गर्म पैन पर 4 टिक्की रखेंगे। गोल कटे ब्रेड को दही में डीप करके टिक्की के ऊपर रख देंगे। अब गर्म किये हुए करी  पत्ता और राई को थोड़ा थोड़ा चारों ब्रेड के ऊपर डाल कर ढक्कन से ढक देंगे। 6 -7 मिनट बाद ढक्कन हटा देंगे। दही में डीप करके टिक्की पर रखा हुआ ब्रेड फूल कर इडली की तरह हो जायेगा। चारों ब्रेड इडली को पैन में से निकाल कर प्लेट में रखेंगे।

🍞-  इसी तरह सही ब्रेड इडली बनाएंगे। रेडी है ब्रेड इडली। इसे हरी चटनी के साथ खाइए। गर्म खाने में स्वादिष्ट लगता है। 

धन्यवाद 

 yehihaijindagi prepares a cooking recipe. 

yehihaijindagi writes about bread idli. viewers will find enjoyable its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated.


Comments

  1. This is an exceptional delicacy and excellent. suggestion for me. I think that i am going to prepare it today.You have given a very simple method to make it.

    ReplyDelete
  2. I prepared this dish today. I am greatly delighted to inform you that you gave an excellent method to prepare a suprb dish for me.
    Thanks for your support.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में