साबूदाने का पुलाव
सामग्री-
250 gm साबूदाना
100 gm मूँगफली के दाने
4 उबले आलू 🥔
1 टुकड़ा अदरक
2 हरी मिर्च
1 नींबू 🍋
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 चम्मच घी
1/2 चम्मच ज़ीरा
सेंधा नमक स्वादानुसार
1- साबूदाने को दो-तीन बार पानी से अच्छे से धोकर पानी के साथ 8 घंटे के लिए ढ़क कर रख देंगे ।पानी साबूदाने के सतह के बराबर ही रहना चाहिए भिगोने के लिए ।
2- मूँगफली को भूनकर दरदरा पीस लेंगे,कुछ दाने साबूत ही रहने देंगे ।
उबले आलू को उँगलियों से दबा कर फोड़ देंगे।
अदरक को कद्दूकस कर लेंगे, हरी मिर्च बीच से चीरा लगा देंगे ।
3- कड़ाही में घी गर्म करके जीरा डालेंगे फिर हरी मिर्च डालेंगे ।कद्दूकस किया अदरक डाल कर 2 मिनट चलायेंगे ।अब उबले आलू डालकर 5 मिनट धीमी आँच पर भूनेंगे ।
4- भिगोकर रखे गए साबूदाने को भूने आलू में डाल कर मिलायेंगे ,फिर ढ़क कर थोड़ी देर धीमी आँच पर रहने देंगे ।
5- अब कुटी मूँगफली और काली मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से मिलायेंगे और गैस बंद कर देंगे । नींबू का रस मिलायेंगे ।
लिजिए साबूदाने का लज़ीज़ पुलाव तैयार है ।यह फलाहारी है,सेंधा नमक के कारण व्रत में भी खा सकते हैं ।
yehihaijindagi cooking recipe yehihaijindagi writes about sabudane ka pulao. Viewers will find enjoyable its cooking recipes and aesthetic handicrafts. These cooking recipes will be appreciated and handicrafts given in yehihaijindagi will be found creative and educative.







Its is original DISH for me.
ReplyDeleteYour suggested method for its preparation is SIMPLE.
I will prepare IT for my breakfast
My favorite...
ReplyDeleteThanku Swati 😍💞
DeleteYummy n delicious
ReplyDeleteThanku Snehil 😍💞
DeleteI thought of Saabudana differently. But you made it a flavouring dish. Here I go to prepare this now.
ReplyDeleteI will make my family members - SURPRISED.
What a great 👍 suggestion? I prepared this today and ate to much satisfaction.
ReplyDeleteFantastic.
I like this. very cool. M. Thakur.
ReplyDelete