खिचड़ी के चार यार दही, पापड़, चोखा और अचार
खिचड़ी के चार यार दही, पापड़, चोखा और अचार - ये बहुत पुरानी लोकोक्ति है।
🍜 खिचड़ी 👇
सामग्री -
1 कटोरी चावल
1 कटोरी धूली मूंग दाल
1 कटोरी मिक्स्ड वेज कटी हुई ( बीन्स, मटर, फूल गोभी, गाजर )
1 टमाटर कटा हुआ
1 आलू कटा हुआ
हल्दी
नमक स्वादानुसार
4 कटोरी पानी
1 - चावल और दाल को पानी से अच्छे से साफ़ कर लेंगे, एक घंटे के लिए रख देंगे।
2 - कुकर में 4 कटोरी पानी डाल कर गैस पर गर्म होने रख देंगे। उबाल आने पर चावल और दाल डालेंगे।
3 - पहले से धोकर और काट कर रखी हुई सब्जी को अब कुकर में डालेंगे।
4 - कटा टमाटर और कटा आलू भी डालेंगे।
5 - अब नमक और हल्दी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे। 3 सीटी के बाद गैस बंद कर देंगे। 10 मिनट कुकर को ठंढा होने के लिए छोड़ देंगे। खिचड़ी तैयार है।
खिचड़ी
🥔 चोखा 👇
सामग्री -
4 उबला आलू
1 लाल मिर्च
1 चम्मच सरसों तेल
नमक स्वादानुसार
1 - उबले आलू को अच्छे से मैश करेंगे।
2 - आलू में लाल मिर्च को गैस पर भून कर बारीक़ करके मिलाएंगे।
3 - नमक और सरसों तेल डाल कर सबको अच्छे से मिलाएंगे। चोखा तैयार है.
पापड़ - पापड़ को गैस पर सेंक लेंगे।
👆
गर्म घी में जीरा
2 चम्मच घी गर्म करके उसमें जीरा डालेंगे। जीरा तड़कने पर गैस बंद कर देंगे। इसे खिचड़ी में डाल कर खाने से स्वाद बढ़ जाता है।
खिचड़ी के साथ मिर्च का या आम का अचार खाने में अच्छा लगता है।
धन्यवाद 🙏
yehihaijindagi cooking recipe on khichadi
yehihaijindagi writes about khichadi. Viewers will find enjoyable its cooking recipes and aesthetic handicrafts. These cooking recipes will be appreciated and handicrafts given in yehihaijindagi will be found creative and educative.


tempting
ReplyDeleteI have finished my dinner today. It was a plateful khichadi . I relished it and had second serving too.
ReplyDelete