चटनी विभिन्न प्रकार की ( DIFFERENT TYPES OF CHUTNEY )
( 1)
टमाटर की चटनी
सामग्री -
सामग्री -
250 gm टमाटर 🍅
1 प्याज 🧅
5-6 लहसुन 🧄 की कलियाँ
1 हरी मिर्च
1 टुकड़ा अदरक
धनिया पत्ती 🍃
1/2 नींबू 🍋
🍅 टमाटर को धोकर पहले से गर्म तवे पर डाल कर ढ़क देंगे ,5 मिनट बाद टमाटर को पलट देंगे ।कुछ देर में ढ़क्कन हटा कर देखेंगे कि टमाटर अच्छे से पका या नहीं 🍅 जब टमाटर का ऊपरी परत अच्छे से चारों तरफ़ से भूरे रंग का हो जाए इसका मतलब है अच्छे से तैयार है ।अब गैस बंद कर देंगे और 10 मिनट के लिए टमाटर को तवे पर ढ़का छोड़ देंगे ।
🍅 एक प्याज़ ,पॉंच छह लहसुन की कलियाँ,एक हरी मिर्च ,एक इंच अदरख के टुकड़े को और थोड़ी सी धनिया पत्ती को बारीक काट लेंगे ।
🍅 अब एक बर्तन में पके टमाटर के छिलके को उतार कर मैश कर लेंगे और उसमें बारीक कटे प्याज ,लहसुन,अदरख और धनिया पत्ती को मिला देंगे ,एक चम्मच सरसों तेल मिलायेंगे,एक चौथाई नींबू का रस मिलायेंगे ।
🍅 चटनी बनकर तैयार ।इसे चपाती या पराठे के साथ खायें ।
( 2)
हरे धनिया पत्ती की चटनी
सामग्री -
100 gm धनिया पत्ती 🍃
1 टमाटर 🍅
2 हरी मिर्च
अदरक का टुकड़ा
नमक 🧂 स्वादानुसार
1 चम्मच 🥄 सरसों तेल
1/2 नींबू 🍋
🍃 धनिया पत्ती को धोकर टमाटर 🍅,अदरक और हरी मिर्च के साथ पीस लेंगे ।
🍃 चटनी में नमक 🧂, सरसों तेल और नींबू 🍋 का रस मिलायेंगे ।
🍃 लीजिए धनिया पत्ती की चटनी तैयार है ।
हरी धनिया पत्ती की चटनी
🙏
( 3 )
नारियल की चटनी
सामग्री -
1/2 कप कटा नारियल
1 /4 कप भुना चना दाल
1/2 कप दही
अदरख एक टुकड़ा
5 -6 करी पत्ता
3 लाल मिर्च
1/4 चम्मच राई
नमक स्वादानुसार
🥥 नारियल, अदरख, भुना चना दाल, दही, नमक सबको एक साथ मिक्सी में पीस लेंगे। एक बाउल में निकल लेंगे।
🥥 तड़का लगाने के लिए 2 चम्मच तेल गर्म करके उसमे लाल मिर्च, करी पत्ता और राई डालेंगे, अच्छे से तैयार हो जाने पर नारियल के पेस्ट के ऊपर डाल देंगे।
🥥 तैयार है नारियल की चटनी। इसे इडली, डोसा, बड़ा किसी के भी साथ खा सकते हैं।
नारियल की चटनी
( 4 )
करी पत्ता की चटनी
सामग्री -
1 कप करी पत्ता
1/3 कप ताज़ा नारियल
2 हरी मिर्च
1 लाल मिर्च
1 चम्मच उरद दाल
1 चम्मच चना दाल
1 चम्मच इमली का गूदा
1/2 चम्मच राई
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच सरसों का तेल
🌿 करी पत्ता को धोकर अच्छे से साफ़ कर लेंगे।
🌿 नारियल को कद्दूकस कर लेंगे या छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
🌿 एक पैन में तेल गर्म करेंगे। राई और लाल मिर्च को गर्म तेल में डालेंगे। उड़द और चना दाल को भी गर्म तेल में डालेंगे। सुनहरा हो जाने पर करी पत्ता भी डाल कर भून लेंगे।
🌿 मिक्सी में भुनी हुई सभी सामग्री डालेंगे और नारियल भी डालेंगे। नमक और इमली का गुदा भी डाल देंगे मिक्सी में। थोड़ा सा पानी डाल कर सभी सामग्री को बारीक पीस लेंगे। लीजिये तैयार है करी पत्ता की स्वादिष्ट चटनी।
आम पुदीने की चटनी
सामग्री -
2 कच्चा आम
1 कप पुदीना के पत्ते
1/2 कप धनिया पत्ती
3 हरी मिर्च
6 -7 लहसुन की कलियाँ
1 टुकड़ा अदरक
1/4 चम्मच काला नमक
सदा नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच चीनी
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
🌱 पुदीने के पत्ते को धोकर साफ़ कर लेंगे। टहनी हटा देंगे सिर्फ पत्ते को इस्तेमाल में लेंगे।
🌱 धनिया पत्ती को भी धोकर साफ़ कर लेंगे।
🌱 लहसुन को छील कर साफ़ कर लेंगे।
🌱 अदरक और हरी मिर्च को छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
🌱 कच्चे आम को छील कर टुकड़ों में काट लेंगे। गुठली अलग कर देंगे।
🌱 मिक्सी में कच्चे आम के टुकड़े, पुदीना पत्ती, लहसुन, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और अदरक को डालेंगे।
🌱 काला नमक, सादा नमक, भुना जीरा पाउडर और चीनी भी मिक्सी जार में डालेंगे।
🌱 थोड़ा सा पानी मिलकर सभी सामग्री को पीस लेंगे।
🌱 लीजिये आम पुदीने की चटपटी चटनी तैयार है।
🌱 इसे भरवाँ पराठे या पकौड़ी के साथ खायें खाने का स्वाद दोगुना हो जायेगा।
नोट -
इस चटनी को अगर सिलबट्टे पर पीस कर तैयार किया जाये तो और भी स्वादिष्ट चटनी तैयार होगा।
मिर्च आप अपनी पसंद के हिसाब से ज्यादा कम कर सकते हैं।
yehihaijindagi cooking recipes
yehihaijindagi writes about chutni . Viewers will find enjoyable its cooking recipes. These cooking recipes will be appreciated by readers of yehihaijindagi .






i went through details of preparation of this Chutney.
ReplyDeletei shall prepare it tomorrow. Looks to be a new tasty dish.
I prepared this dish yesterday.
ReplyDeleteI tell you, it was great.
I ate it with bread as well as with rice.
Overjoyed.
Improved food taste by leaps and bound.