अप्पै स्टैंड में बाटी

2 कटोरी आटा
2 चम्मच रिफाइंड
1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
नमक स्वादानुसार

फिलिंग के लिए-
1/2 कटोरी सत्तु
1 प्याज
1 इंच अदरक का टुकड़ा
2 हरी मिर्च
3 लहसुन की कलियाँ
1/2 चम्मच अजवायन
1 चम्मच सरसों तेल
1/2 नींबू 🍋
नमक स्वादानुसार
आटे में रिफाइंड,बेकिंग पाउडर और नमक अच्छे से मिलाने के बाद थोड़ा थोड़ा पानी 💦 डाल कर नरम गुँथ लेंगे ।ढ़क कर 15 मिनट के लिए रख देंगे ।
एक बाउल में सत्तु डालेंगे और उसमें बारीक कटा ( प्याज,अदरक,लहसुन,हरी मिर्च ),
अजवायन ,नमक सभी अच्छे से मिला लेंगे ।मिश्रण में सरसों तेल और नींबू का रस भी मिला देंगे ।
अब आटे की छोटी छोटी लोइयाँ बना लेंगे और उसमें सत्तु के मिश्रण को थोड़ा थोड़ा भर देंगे ।अप्पै स्टैंड को गैस पर गर्म करेंगे फिर 2-3 बूँद तेल  सभी कटोरी में डालेंगे ।गर्म होने के बाद बाटी के सभी गोलों को स्टैंड में रखकर ढ़क देंगे । 3 मिनट बाद सभी बाटी के ऊपर 2-3 बूँद तेल डाल कर सबको पलट कर फिर से ढ़क देंगे । 2 मिनट बाद ढ़क्कन हटा कर बाटी को देखेंगे कि अच्छे से सिंक गया हो ।तैयार बाटी को बैंगन के भर्ते के साथ खाए और लुत्फ़ उठाएँ ।
                 धन्यवाद 🙏



yehihaijindagi cooking recipe 

yehihaijindagi writes about appay stand mein baaati . Viewers will find enjoyable its cooking recipes and aesthetic handicrafts. These cooking recipes will be appreciated and handicrafts given in yehihaijindagi will be found creative and educative.

Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में